कालचीनी के बीडीओ पर जानलेवा हमला

- चार बदमाशों ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की दी धमकी जांच में जुटी पुलिस संवाद सूत्र ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:50 PM (IST)
कालचीनी के बीडीओ पर जानलेवा हमला
कालचीनी के बीडीओ पर जानलेवा हमला

- चार बदमाशों ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस संवाद सूत्र, जयगांव: कालचीनी के बीडीओ प्रशात बर्मन के ऊपर हमला और कुछ बदमाशों के द्वारा उन्हें बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने को लेकर हड़कंप मच गया। उक्त घटना को लेकर बुधवार को कालचीनी इलाके में माहौल काफी तनावपूर्ण देखा गया। इस घटना के बाद बीडीओ की सुरक्षा में पुलिस को तैनात किया गया है।

कालचीनी के बीडीओ प्रशात बर्मन ने कहा कि बीते मंगलवार रात को 12 बजे के करीब चार नकाब पहने चार लोग उनके घर पर पहुंच गए। यहां खिड़की से बंदूक दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जब उन्होंने चिल्लाया तो वे लोग मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर कालचीनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही अपने उच्च अधिकारियों को भी पूरी घटना की जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि वह लगातार लोगों को जरूरी सेवा देने का कार्य करते आ रहे हैं। उनके कार्य से किसी को परेशानी हो रही होगी, इसलिये उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।

इधर बीडीओ पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में कालचीनी बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने पेन डाउन कर अपना विरोध दर्ज कराया। करीब एक घंटे तक कार्यालय में काम बंद रखा गया। कर्मचारियों का कहना है कि वे लोग बीडीओ के साथ रात 10 से 11 बजे तक कार्यालय में काम करते रहते हैं। लेकिन अगर इस प्रकार की घटना और भय का माहौल होगा तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। इधर, घटना की जानकारी पाकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बीडीओ से मिलने पहुंचे।

तृणमूल कालचीनी ब्लॉक सभापति पासंग लामा ने कहा कि तृणमूल ऐसे घटना की कड़ी निंदा करती है। पुलिस से मुलाकात कर इस घटना में लिप्त सभी अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है। मामले की सटीक जांच होनी चाहिए। कालचीनी के विधायक विशाल लामा ने कहा कि शांत कालचीनी को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। वह इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इधर कालचीनी थाना के प्रभारी अनिर्बाद मजूमदार ने कहा कि इस घटना को लेकर लिखित शिकायत अभी तक दर्ज नही हुई है मगर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी