उखड़ा रेलगेट बना जी का जंजाल

संवाद सहयोगी उखड़ा आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत अंडाल सैथिया लाइन के उखड़ा चार नंबर रेलगेट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:31 PM (IST)
उखड़ा रेलगेट बना जी का जंजाल
उखड़ा रेलगेट बना जी का जंजाल

संवाद सहयोगी, उखड़ा : आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत अंडाल सैथिया लाइन के उखड़ा चार नंबर रेलगेट पर ओवरब्रिज न बनने के कारण हमेशा जाम के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बंकोला चार नंबर निवासी धीरज बरनवाल, शेख मेहताब, जगजीत सिंह, नारायण साव, धर्मराज भट्टाचार्य, गोवर्धन यादव आदि ने कहा कि इस रेल गेट पर ओवरब्रिज बनने की बात विगत कई वर्षों से चल रही है, लेकिन आज तक यहां ओवरब्रिज नहीं बन पाया। यहां का रेल गेट दिन के 12 घंटे में लगभग 5 घंटा बंद ही रहता है। हम लोग अगर किसी काम के लिए निकलते हैं तो उस समय से पहले निकलना पड़ता है, नहीं तो रेल गेट बंद होने के कारण निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। कभी-कभी तो एक घंटा से भी अधिक समय तक रेल गेट बंद रहता है। जिसके कारण लोग जान जोखिम में रखकर रेल गेट के नीचे से दो चक्का वाहन पार करते हैं। जिसके कारण कभी भी दुर्घटना घट सकती है। क्योंकि इस रूट से कोयला लदी मालगाड़ी के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेन आवागमन करती है। बंकोला साइडिग से कोयला लदी मालगाड़ी जब निकलती है या प्रवेश करती है, उस समय काफी समय तक रेल गेट बंद रहता है। इस मार्ग से हजारों लोग रोजाना आवागमन करते हैं। विशेषकर उखड़ा बाजार में लोग खरीददारी एवं अन्य कार्य करने जाते हैं। रेलवे प्रबंधन एवं राज्य सरकार से आग्रह है कि इस विषय में ध्यान दें और ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनवाएं, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

chat bot
आपका साथी