आसनसोल-दुर्गापुर में लोगों की शिकायत सुनेंगे जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर नगर निगम चुनाव की तैयारी के लिए करीब आठ महीने क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:37 PM (IST)
आसनसोल-दुर्गापुर में लोगों की शिकायत सुनेंगे जिलाध्यक्ष
आसनसोल-दुर्गापुर में लोगों की शिकायत सुनेंगे जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर :

दुर्गापुर नगर निगम चुनाव की तैयारी के लिए करीब आठ महीने का समय है। इस बीच कुछ पार्षदों और वार्ड अध्यक्षों पर बार-बार अवैध गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लग रहा है, जिससे पार्टी नेतृत्व भी परेशान है। हालांकि इस डैमेज कंट्रोल की भी तैयारी चल रही है। यही वजह है कि जिलाध्यक्ष शहर में बाक्स लगाना चाहते है, जिसमें लोगों की शिकायत मिलेगी। हालांकि पार्टी का कहना है कि उचित शिकायत पर जांच की जाएगी।

पिछली बार वर्ष 2017 में दुर्गापुर में निर्धारित समय पर मतदान नहीं हुआ, कुछ माह बाद अगस्त में चुनाव हुआ था। सभी 43 वार्डों पर तृणमूल का कब्जा हुआ। हालांकि विरोधियों का आरोप था कि तृणमूल ने बलपूर्वक नगरनिगम पर कब्जा किया है। तृणमूल ने आरोपों को गलत बताया था। वर्तमान बोर्ड की मियाद छह सितंबर तक है। अगर अगस्त में चुनाव होता है कि तृणमूल के पास आठ माह का समय है। हालांकि तृणमूल मान रही है कि इस चुनाव में भी भाजपा के साथ मुकाबला होगा। विधानसभा चुनाव से पहले वार्ड 43 के पार्षद चंद्रशेखर बंदोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। हालांकि इस बार का चुनाव तृणमूल कांग्रेस के लिए चिता बढ़ाने वाला है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 43 वार्डों में से सिर्फ 15 पर आगे थी। नगरनिगम के 11 से 22 एवं 29 से 43 नंबर वार्ड दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा में है। जिसमें मात्र छह वार्डों में तृणमूल आगे थी। वहीं दुर्गापुर पूर्व विधानसभा में एक से 10 और 23 से 28 वार्ड है। जिसमें मात्र नौ वार्डों में तृणमूल आगे थी। जबकि अन्य सभी वार्डों में भाजपा को बढ़त मिली थी। तृणमूल ने दुर्गापुर में किए गए विकास कार्यों और राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के लाभों को उठाकर चुनाव में जाना चाहती है। जिलाध्यक्ष भी पार्षदों व वार्ड अध्यक्षों को यही संदेश लगातार दे रहे है। वहीं इस बीच कहीं पार्षदों पर पेड़ कटाई तो कहीं अवैध ढंग से कूपन के माध्यम से रुपया वसूली का आरोप लग रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए पार्टी आसनसोल और दुर्गापुर में मुख्य पार्टी कार्यालयों में शिकायत पेटियां रखने पर विचार कर रही है। इसके अलावा दोनों शहरों के लिए शिकायत के लिए मोबाइल नंबर भी दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष विधान उपाध्याय ने कहा कि किसी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो जांच भी की जाएगी। शिकायत पेटी या मोबाइल नंबर पर आने वाली शिकायत को सप्ताह में दो दिन मैं पार्टी कार्यालय जाकर खुद देखूंगा। सभी को पार्टी के नियमों का पालन करना होगा।

chat bot
आपका साथी