पारिवारिक विवाद में फंदे से लटका टोटो चालक

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर के वार्ड पांच में पारिवारिक विवाद के कारण टोटो चालक स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:24 AM (IST)
पारिवारिक विवाद में फंदे से लटका टोटो चालक
पारिवारिक विवाद में फंदे से लटका टोटो चालक

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के वार्ड पांच में पारिवारिक विवाद के कारण टोटो चालक सौमिक सरकार उर्फ बिट्टू (26)ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह नूतन पाड़ा दो नंबर रोड में घर के पास ही बिजली के पोल पर उसे लोगों ने लटका हुआ देखा। पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार रामघाट में किया गया। मृतक के परिवार में उसकी बहन का कहना है जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आता वे यह आत्महत्या है या हत्या नहीं कर सकते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में उन्हें जो भी कहना होगा पुलिस से कहेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक शक्तिगढ़ में किराये का मकान लेकर रहता था। उसकी पत्‍‌नी वहां नहीं जाकर यहां अपने मां के साथ रहती थी। युवक स्वयं का टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्‍‌नी के साथ कुछ दिनों से उनका अनबन चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर यह जानने की कोशिश में है कि आखिर पारिवारिक विवाद का कारण क्या था।

chat bot
आपका साथी