घर में प्रवेश पर रोक,धरने पर बैठी महिला

-ससुराल वालों पर लगाया अत्याचार का आरोप -मामले में पति ने भी साथ देने से इंकार किया -आरोप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:43 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:43 PM (IST)
घर में प्रवेश पर रोक,धरने पर बैठी महिला
घर में प्रवेश पर रोक,धरने पर बैठी महिला

-ससुराल वालों पर लगाया अत्याचार का आरोप

-मामले में पति ने भी साथ देने से इंकार किया

-आरोपी के भाजपा कार्यकर्ता होने से मामला गरमाया

-स्थिति को संभालने में जुटी है आसीघर ओपी की पुलिस

-ढाई साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के वार्ड 37 के घोघोमाली में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता ससुराल के सामने धरने पर बैठ गयी। विवाहिता का नाम श्वेता धर है। उसका पति संजीव घोष भाजपा कार्यकर्ता है। इसलिए इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इसको लेकर पूरे इलाके में हंगामा मचा हुआ है। खबर लगते ही मौके पर आसीघर आउट पोस्ट की पुलिस पहुंची। पुलिस े स्थिति पर लगातार नजर बनाते हुए विवाहिता की समस्या का समाधान कराने में जुटी है।

विवाहिता ने बताया कि दोनों का प्रेम विवाह था। ढाई वर्ष पूर्व उसने संजीव से शादी की थी। उसके बाद से ही संजीव के परिवार वाले उसे स्वीकार नहीं करना चाहते। इन ढाई साल में कई बार घर से निकाली जा चुकी हूं। कोरोना काल में दो बार थाना भी गयी। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल में अत्यचार काफी बढ़ गया। बाध्य होकर पिछले नौ मई को ससुराल से मां के घर चली गयी। बुधवार को जमाई षष्ठी के कारण आयी तो घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पति से बातचीत की तो उसने कहा कि परिवार वाले जो चाहते हैं हमें वही करना पड़ेगा। हम परिवार वालों के खिलाफ नहीं जा सकते। इस तरह से पति ने भी साथ छोड़ दिया। श्वेता का कहना है कि पति उसके खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कर छोड़ना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। पति और ससुराल वालों को घर में प्रवेश करने देना होगा। अब पुलिस इस मामले को कैसे सुलझा पाती है यह देखना होगा।

chat bot
आपका साथी