महिलाएं भी कर रहीं हाथी दांत की तस्करी, एक करोड़ रुपये के हाथी दांत के साथ दो गिरफ्तार

डीआरआई टीम ने शुक्रवार की रात हाथी दांत की तस्करी में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों असम के निवासी हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 02:54 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 02:54 PM (IST)
महिलाएं भी कर रहीं हाथी दांत की तस्करी, एक करोड़ रुपये के हाथी दांत के साथ दो गिरफ्तार
महिलाएं भी कर रहीं हाथी दांत की तस्करी, एक करोड़ रुपये के हाथी दांत के साथ दो गिरफ्तार
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। डीआरआइ टीम ने शुक्रवार की रात हाथी दांत की तस्करी में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों असम के निवासी हैं। ये कामरूप एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहे थे। रास्ते मे न्यू जलपाईगुडी स्टेशन पर दबोच लिए गए। इनके पास से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के हाथी दांत बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार महिला का नाम दीपाली रोगपीपी है। वह असम के होजाई जिला के डोबोक थाना के नमाती गांव की है। इसके साथ गिरफ्तार नजरुल इस्लाम भी इसी गांव का निवासी है। दोनो को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।
पूछताछ में पता चला की इसे बांग्लादेश के रास्ते साऊथ एशिया के देशों में तस्करी किया जाना था। हाथी के दांत को तीन-तीन पीस को पिट्ठू बैग में छुपाकर रखा गया था। बरामद हाथी दांत का वजन 10 किलोग्राम है।
chat bot
आपका साथी