ढाई सौ बोतल अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत प्रधाननगर थाना की पुलिस ने 245 बोतल अवैध देसी व विदेशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 10:14 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 10:14 AM (IST)
ढाई सौ बोतल अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
ढाई सौ बोतल अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत प्रधाननगर थाना की पुलिस ने 245 बोतल अवैध देसी व विदेशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम रूपा गुरुंग है। वह मल्लागुड़ी की रहने वाली है। उसके खिलाफ बंगाल एक्साइज के तहत कार्रवाई की गई है।
    घटना के संबंध में थाना के आइसी संजय कुमार घोष ने बताया कि महिला शराब लेकर मल्लागुड़ी हनुमान मंदिर के निकट बिहार जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस को इसकी भनक लगते ही महिला पुलिस के साथ उसे सादे ड्रेस में आकर गिरफ्तार किया। उसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।  
   बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसलिए पश्चिम बंगाल से भारी मात्रा में शराब की तस्करी बिहार के लिए की जाती है। कुछ तस्कर ट्रेन तो कुछ बसों का सहारा लेते हैं। इसके अलावा अन्य मादक पदार्थों के तस्कर भी सिलीगुड़ी में सक्रिय हैं। 
chat bot
आपका साथी