दीपावली से पहले बड़ी मात्रा में पटाखा जब्त

- पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया - शहर में लगातार अभियान चलाएगी पुलिस जाग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:57 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:57 PM (IST)
दीपावली से पहले बड़ी मात्रा में पटाखा जब्त
दीपावली से पहले बड़ी मात्रा में पटाखा जब्त

- पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

- शहर में लगातार अभियान चलाएगी पुलिस

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने दीपावली से ठीक पहले शहर के महावीर स्थान इलाके में छापामारी करते हुए बड़े पैमाने पर पटाखे को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि विभिन्न इलाकों से अब तक लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए जा चुके हैं। दीपावली से पहले इस तरह के अभियान शहर में निरंतर जारी रहने की बात कही गयी है। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अब यहा पटाखे नहीं बिकेंगे। ग्रीन क्रैकर को छोड़कर किसी भी तरह के पटाखों के बजाने की अनुमति नहीं होगी। पहले एक सीमित आवाज वाले पटाखों को ही बेचने व बजाने की अनुमति थी तथा तेज आवाज वाले पटाखों पर रोक थी, लेकिन अब स्थिति बदल गयी है। शायद यही कारण है कि पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ क्रैकर के खिलाफ अभियान को अंजाम दे रहा है। आम तौर पर मुनाफाखोरी के चक्कर में पटाखों का स्टॉक करके रखा जाता है तथा दीपावली के दिनों में इसे चोरी छुपे अधिक दाम पर बेचने का प्रयास किया जाता है। पुलिस इस तरह गतिविधियों को रोकने के लिए ही पूरी सक्रियता के साथ अभियान चला रही है। पर्यावरण के लिहाज से भी यह जरूरी है कि तेज आवाज व अधिक धुंए वाले पटाखे न बजाए जाएं। क्योंकि इससे पर्यावरण को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचता है।

chat bot
आपका साथी