पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव की कोरोना रिपोर्ट पांचवीं बार पॉजिटिव

पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव कोरोना पीड़ित

पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पांचवीं बार भी पाॅजिटिव आई है। इस दर्द की जानकारी मंत्री ने खुद अपने फेसबुक पेज के माध्यम से हाॅस्पिटल के अपने कई फोटो के साथ सबसे साझा की है।

Preeti jhaSun, 22 Nov 2020 02:14 PM (IST)

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) पॉजिटिव होने के मद्देनजर गत दो सप्ताह से भी अधिक समय से एक मल्टी स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में चिकित्साधीन पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पांचवीं बार भी पाॅजिटिव आई है। इस दर्द की जानकारी मंत्री ने खुद अपने फेसबुक पेज के माध्यम से हाॅस्पिटल के अपने कई फोटो के साथ सबसे साझा की है।

उन्होंने लिखा है कि 'संक्रमण की तीव्रता में पांचवीं शारीरिक जांच भी प्रतिकूल। अंतहीन प्रतीक्षा में... आशा-निराशा, चाहना-पाना, उजाला-अंधेरा, चिरंतन दुविधा द्वंद्व में, आत्म-अनुसंधान में, अखंड अवसर के अनिवार्य एकांतवास में'। उनके कोविड-19 नेगेटिव न हो पाने को लेकर समर्थकों ने चिंता जताते हुए अतिशीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि मंत्री गौतम देव बीते छह नवंबर से ही चिकित्साधीन हैं। उस दिन उनकी तबीयत खराब लगने के मद्देनजर बुखार की समस्या को लेकर वह खुद ही सिलीगुड़ी के निकट माटीगाड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में जांच हेतु गए थे। जहां रैपिड एंटीजेन टेस्ट में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद मंत्री वहीं भर्ती हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री की कोविड-19 जांच रिपोर्ट भले ही पांचवीं बार भी पॉजिटिव आई है लेकिन उन्हें शारीरिक रूप से कोई समस्या नहीं है। उनका स्वास्थ्य स्थिर है। वह सामान्य तापमान में ही बिना किसी ऑक्सीजन सपोर्ट के ही आराम से रह रहे हैं। अपना खाना-पीना व अन्य सारा कार्य भी खुद ही कर रहे हैं। इस दौरान एकांतवास की बोरियत मिटाने को मंत्री तरह-तरह की पुस्तकों का भी अध्ययन कर रहे हैं। इन सबके बावजूद कोविड-19 संक्रमण के नेगेटिव न होने पाने की दुश्चिंता तो बनी ही हुई है।

यही दुश्चिंता व दर्द मंत्री के पोस्ट में भी झलकती नजर आ रही है। मंत्री के पांचवीं बार भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की खबर से समर्थकों में चिंता का माहौल है। वैसे नर्सिंग होम सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री की हालत अभी स्थिर है।

चिकित्सकों की टीम की देखरेख में उनकी चिकित्सा की जा रही है। इस दौरान कई बार खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनका हालचाल लिया है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की है। दार्जिलिंग जिला मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव जीवेश सरकार ने भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की है। 

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.