West Bengal Assembly Election 2021: राजू बिष्ट बोले, दार्जिलिंग पहाड़ समस्या का समाधान निकाला जाएगा

West Bengal Assembly Election 2021 राजू बिष्ट ने कहा कि किसी भारतीय नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी। एनआरसी उन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा जो तार काटकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किनारे कर रहे हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:00 PM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: राजू बिष्ट बोले, दार्जिलिंग पहाड़ समस्या का समाधान निकाला जाएगा
राजू बिष्ट बोले, दार्जिलिंग पहाड़ समस्या का समाधान निकाला जाएगा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। West Bengal Assembly Election 2021: दार्जिलिंग के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार नीरज जिम्बा तमांग के समर्थन में दार्जिलिंग के फुलबाजार  विजनवारी में गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो मन घीसिंग के साथ सांसद राजू बिष्ट ने रविवार को लोगों को संबोधित किया। बिष्ट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी समस्या भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के नेताओं की समस्या है। जो लोग गोरखा को एनआरसी, सीएए के नाम पर डराने का काम कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि गोरखा भारत का संविधान है न की तार काटकर भारत में प्रवेश किया है। वैसे भी हम इस सभा के माध्यम से बताना चाहते हैं कि गोरखा इतना कमजोर नहीं कि कोई देश से बाहर निकाल देगा। जहां तक असम में एनआरसी की बात है यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रारंभ किया गया था। इस दौरान भी किसी भारतीय नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी। एनआरसी उन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा, जो तार काटकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कर रहे हैं। ऐसे लोगों को निश्चित रूप से देश के हित में भारतीय जनता पार्टी आवश्यक कदम उठाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा कि 34 वर्षों तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और 10 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार ने पहाड़ के लोगों के साथ धोखा किया। विकास के नाम पर यहां के लोगों का हकमारी की है। 2017 जंगल राज का नमूना था कि यहां दिनदहाड़े गोरखा युवाओं को गोलियों से भून दिया गया था। इस प्रकार की घटना के लिए आज आंसू बहाने वाली पार्टियां गोरखा परिवार के लिए एक शब्द तक नहीं बोला था। अपने वोट बैंक के लिए गोरखा समुदाय को आपस में लड़ा कर उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। इसमें पहाड़ के तीन विधायक भी शामिल होंगे। पार्टी इस प्रकार की जुल्म के लिए एसआइटी गठित कर गोरखा समाज को न्याय दिलवाएगा। दार्जिलिंग पहाड़ समस्या का स्थाई समाधान संविधान के माध्यम से निकाला जाएगा। जहां तक गोरखा 11जाति को जनजाति का दर्जा देने का है, उस में तेजी से काम चल रहा है। यह पहाड़ के सभी बुद्धिजीवी नेता जानते हैं। पहाड़ पर 2024 तक हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। राजू बिष्ट 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण में दार्जिलिंग के तीन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं। समय की बचत के लिए सांसद राजू बिष्ट ने पहली बार चुनाव प्रचार में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया है। इस मंच से मन घीसिंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी। इसलिए यहां के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र को मजबूत करना होगा। 

chat bot
आपका साथी