कड़कड़ाती गर्मी से परेशान शहरवासी

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर में दो-तीन से कड़कड़ाती गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:56 PM (IST)
कड़कड़ाती गर्मी से परेशान शहरवासी
कड़कड़ाती गर्मी से परेशान शहरवासी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर में दो-तीन से कड़कड़ाती गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को उच्चतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। सितंबर महीने में बढ़ते हुए तापमान से इंसानों के साथ जानवर भी गर्मी से बिलबिलाते हुए नजर आए। खासकर दोपहर के समय में बेहद गर्मी महसूस की जा रही थी। ऐसे में हर कोई गर्मी को दूर भगाने का उपाय खोजते हुए नजर आया। कोई शीतल पेयजल का सहारा ले रहा था तो कोई डाब, मौसमी जूस पीकर गर्मी से राहत लेते दिखा। वही सत्तु पीकर भी गर्मी को दूर भगाते दिखे लोग। शहरवासियों का कहना है कि बहुत ही तपतपाती गर्मी पड़ रही है। दोपहर के समय तो घर से बाहर निकलने के लिए सोचना पड़ता है। पंखा, एसी से भी राहत नहीं मिल रही है। इस महीने में गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही है। बारिश होने के बावजूद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

---------------

chat bot
आपका साथी