असामाजिक तत्वों की नकेल कसने का निर्देश

-लावारिस शवों के अंतिम संस्कार को आगे आई महिलाओं के कार्यो में बाधा का आरोप -कल-प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:58 PM (IST)
असामाजिक तत्वों की नकेल कसने का निर्देश
असामाजिक तत्वों की नकेल कसने का निर्देश

-लावारिस शवों के अंतिम संस्कार को आगे आई महिलाओं के कार्यो में बाधा का आरोप

-कल-परसों भी हुआ झमेला, पुलिस को दिया गया कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश

-यह सिलीगुड़ी है, यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी, असामाजिक तत्वों को चूर कर देंगे : गौतम देव जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नगर निगम के नवनियुक्त प्रशासक गौतम देव ने, किरचंद्र श्मशान घाट में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए आगे आई महिलाओं के कार्यो में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ गिरोह हैं जो ऐसा कर रहे हैं। पर, उन्हें जानना चाहिए, यह सिलीगुड़ी है, यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी, असामाजिक तत्वों को चूर कर देंगे। कठोरता पूर्वक उनका दमन किया जाएगा। कल-परसों भी झमेला हुआ। पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के इस भीषण संकटकाल में जहां अच्छे-अच्छे लोग कोविड-19 संक्रमण से दिवंगत हुए अपने परिजनों के शव का अंतिम संस्कार स्वयं करने का साहस नहीं कर पा रहे हैं वहीं कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो निडर हो कर आगे आई हैं। वे 'मुक्तधारा' फाउंडेशन के बैनर तले यहां किरणचंद्र श्मशान घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर रही हैं। इसके बावजूद, इस पावन कार्य में उन लोगों को स्थानीय कई अवांछित तत्वों की ओर से बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके साथ असभ्य हरकतें की गई हैं। उन्हें कार्य करने से रोका जा रहा है। इसके बावजूद वे डिगी नहीं हैं और अपना कार्य करती जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी