वार्ड उत्सव 'सुचिंतन' शुरू

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी नगर निगम के 12 नंबर वार्ड में वार्ड कमेटी के आयोजन में वार्ड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 10:19 PM (IST)
वार्ड उत्सव 'सुचिंतन' शुरू
वार्ड उत्सव 'सुचिंतन' शुरू

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

नगर निगम के 12 नंबर वार्ड में वार्ड कमेटी के आयोजन में वार्ड उत्सव 'सुचिंतन' शनिवार 11 जनवरी से शुरू हो गया। इसे लेकर इस दिन सुबह वार्ड में रंगारंग शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें वार्ड पार्षद नांटू पाल भी सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में शैक्षणिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का का रंग जमेगा। वार्ड निवासी बच्चे इसमें भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 19 जनवरी को उपकार क्लब में समारोहपूर्वक पुरस्कृत भी किया जाएगा। उसके बाद 26 जनवरी को कंचनजंघा स्टेडियम में खेल उत्सव होगा।

chat bot
आपका साथी