वार्ड उत्सव 'गीतांजलि' शुरू

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी नगर निगम के 11 नंबर वार्ड में वार्ड कमेटी के आयोजन में वार्ड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 09:21 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 09:21 PM (IST)
वार्ड उत्सव 'गीतांजलि' शुरू
वार्ड उत्सव 'गीतांजलि' शुरू

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

नगर निगम के 11 नंबर वार्ड में वार्ड कमेटी के आयोजन में वार्ड उत्सव 'गीतांजलि' गुरुवार दो जनवरी से शुरू हो गया। इसे लेकर इस दिन सुबह वार्ड में रंगारंग शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें वार्ड पार्षद मंजू श्री पॉल भी सम्मिलित रहीं। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग जमेगा। वार्ड निवासी बच्चे इसमें भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह उत्सव आठ जनवरी तक चलेगा। वहीं इस उत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताएं 23 जनवरी को आयोजित की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी