विक्टोरिया जंक्शन में क्रीम फेस्टिवल आयोजित

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी विक्टोरिया जंक्शन सेवक रोड की ओर से क्रीम फेस्टिवल का आयो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:09 PM (IST)
विक्टोरिया जंक्शन में क्रीम फेस्टिवल आयोजित
विक्टोरिया जंक्शन में क्रीम फेस्टिवल आयोजित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: विक्टोरिया जंक्शन, सेवक रोड की ओर से क्रीम फेस्टिवल का आयोजन किया गया। रिच नामक क्रीम कंपनी के साथ मिलकर उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुंबई से शेफ राहुल को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि क्रीम के द्वारा केक को किस प्रकार नया लूक दिया जा सकता है,क्रीम का उपयोग किस तरह से करके नए-नए तरीके से केक बनाई जा सकती है,उसको दिखाया गया। केक पर बहुत ही खूबसूरती के साथ फूल सहित नाना प्रकार की आकृतियां बनाई गई। जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस बारे में विक्टोरिया जंक्शन की ओर से अंकुश अग्रवाल ने बताया कि क्रीम फेस्टिवल में केक को आकर्षक बनाने की जानकारी दी गई। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चॉकलेट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिसका प्रमुख उद्देश्य है कि हम केक और चॉकलेट के मिश्रण द्वारा बता पाएंगे कि किस प्रकार से स्वादिष्ट केक बना सकते हैं और केक को सजा सकते हैं।

वाकई में दिसंबर का महीना आते ही केक, पेस्ट्री का स्वाद मुंह में आने लगता है। इसी लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चॉकलेट फेस्टिवल मनाया जाएगा। उ

उल्लेखनीय है कि अभी से ही अधिकतर दुकानों मे ग्राहकों को लुभाने के लिए नई-नई किस्म के केक और पेस्ट्री के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। वहीं इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर किस तरह के केक बनाए जाए इस पर चर्चा होने लगी है। वहीं ग्राहक भी ये जानने को उत्सुक है कि इस वर्ष केक के माध्यम से कौन सा नया नजारा देख पाएंगे।

chat bot
आपका साथी