580 लोगों को लगी वैक्सीन

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी चाय बागान इलाके में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को जेसुस्टस ऑफ नार्थ बंग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:24 PM (IST)
580 लोगों को लगी वैक्सीन
580 लोगों को लगी वैक्सीन

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: चाय बागान इलाके में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को जेसुस्टस ऑफ नार्थ बंगाल नामक संगठन की ओर से कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर नक्सलबाड़ी ब्लॉक के हाथीघीसा स्थिति जैसा स्थित सेंट विंस्टन हाई स्कूल में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जहा 580 जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन दी गई। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर लॉरेंस थनीसुलुअस एसजे तथा अन्य अतिथि उपस्थित थे। संगठन की ओर से बताया गया है कि बीच-बीच में इस तरह के सेवा के कार्य आयोजित किए जाते हैं। आज मुख्य रूप से चाय बागान के श्रमिकों को वैक्सीन देने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य रूप से मेरी,दमदमा, अटल, सतभैया, किरण चंद्र , विजय नगर आदि चाय बागान के श्रमिक लाभान्वित हुए हैं। आज वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अक्टूबर में सेकंड डोज की व्यवस्था की जाएगी। इस कैंप के आयोजन में सेंट जेवियर्स कॉलेज एल्यूमिनी एसोसिएशन के नार्थ बंगाल चैप्टर ने भी सहयोग किया। संगठन के अध्यक्ष विनम्र गोयंका की लीडरशिप में सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। ------------

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: चाय बागान इलाके में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को जेसुस्टस ऑफ नार्थ बंगाल नामक संगठन की ओर से कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर नक्सलबाड़ी ब्लॉक के हाथीघीसा स्थिति जैसा स्थित सेंट विंस्टन हाई स्कूल में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जहा 580 जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन दी गई। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर लॉरेंस थनीसुलुअस एसजे तथा अन्य अतिथि उपस्थित थे। संगठन की ओर से बताया गया है कि बीच-बीच में इस तरह के सेवा के कार्य आयोजित किए जाते हैं। आज मुख्य रूप से चाय बागान के श्रमिकों को वैक्सीन देने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य रूप से मेरी,दमदमा, अटल, सतभैया, किरण चंद्र , विजय नगर आदि चाय बागान के श्रमिक लाभान्वित हुए हैं। आज वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अक्टूबर में सेकंड डोज की व्यवस्था की जाएगी। इस कैंप के आयोजन में सेंट जेवियर्स कॉलेज एल्यूमिनी एसोसिएशन के नार्थ बंगाल चैप्टर ने भी सहयोग किया। संगठन के अध्यक्ष विनम्र गोयंका की लीडरशिप में सेवा के कार्य किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी