टीकाकरण प्रक्रिया पर भड़के भाजपा विधायक

-निगम प्रशासनिक बोर्ड पर साधा निशाना -एसडीओ को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग जागरण सं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:12 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:12 PM (IST)
टीकाकरण प्रक्रिया पर भड़के भाजपा विधायक
टीकाकरण प्रक्रिया पर भड़के भाजपा विधायक

-निगम प्रशासनिक बोर्ड पर साधा निशाना

-एसडीओ को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कोरोना वायरस टीकाकरण प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल खासकर भाजपा सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड को लगातार कटघरे में खड़ा करती आ रही है। भाजपा नेता व सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शकर घोष ने नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत आने वाले मलिन बस्तियों में टीकाकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल रही है। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा शासक को ज्ञापन दिया। इस मौके पर संवाददाताओं से बातें करते हुए उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों में टीकाकरण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। घोष ने सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव और बोर्ड के अन्य सदस्यों पर प्रशासन को पंगु बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा प्रशासन के कार्यो में हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिससे टीकाकरण प्रक्रिया पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा सही जानकारी नहीं मिलने से लोग वैक्सीन के लिए रात भर स्वास्थ्य केंद्रों में डेरा जामाए रहते हैं। वैक्सीन को लेकर सिलीगुड़ी व उसके आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कई बार प्रमाण के साथ एसडीओ को इसकी जानकारी दी गई ,बावजूद इसके अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसका मुख्य कारण है प्रशासन सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के तीन सदस्यों की कठपुलती बन कर रह गया है। इस वजह से लोगों को हर क्षेत्र में तरह तरह की मुसीबतें उठानी पड़ रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिस के मौसम में नालों का पानी लोगों के घरों में घुस जा रहा है। इन बस्तियों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। इन मुद्दों पर भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है।

chat bot
आपका साथी