केंद्रीय शिक्षाराज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार गंगटोक पहुंचे

दो दिवसीय यात्रा पर आए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने एसयू के फैकल्टी व विद्यार्थियों से अंतरक्रिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:46 PM (IST)
केंद्रीय शिक्षाराज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार गंगटोक पहुंचे
केंद्रीय शिक्षाराज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार गंगटोक पहुंचे

दो दिवसीय यात्रा पर आए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने एसयू के फैकल्टी व विद्यार्थियों से अंतरक्रिया की

------

कैंपस निर्माण कार्य वर्ष 2024 तक पूर्ण होने की संभावना

-------

संवाद सूत्र, गंगटोक: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार दो दिवसीय सिक्किम यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे। उन्होने स्थानीय होटल में सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय (एसयू) के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होने विश्वविद्यालय के फैकल्टी और विद्यार्थियों से अंतरक्रिया की।

उन्होंने अपनी अनुभवों की जानकारी देते हुए कहा वह डाक्टर थे उक्त पेशे को छोड़कर वर्ष 2013 में राजनीति में आए। उन्होने अपने संबोधन में विद्यार्थी और फैकल्टी मिलकर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. अविनास खरे ने केंद्रीय मंत्री को स्वागत करते हुए सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि सिक्किम विश्वविद्यालय वर्ष 2007 में 2 जुलाई को स्थापित किया हुआ था। विश्वविद्यालय कैंपस 300 एकड़ जमीन पर निर्माण किया जा रहा है, जिसे निर्माण में और कुछ साल लग सकते है। उन्होने केंद्रीय मंत्री को बताया कि कैंपस निर्माण कार्य वर्ष 2024 तक पूर्ण होने की संभावना है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा विभाग सिक्किम सरकार के प्रधान सचिव जीपी उपाध्याय ने कहा सिक्किम उच्च शिक्षा में प्रगति पथ पर है। उन्होने कहा कि सिक्किम राज्य उच्च शिक्षा में देश के अन्य राज्यों से आगे है। हाल ही में आयोजित अल इंडिया सर्वे अन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) रिपोर्ट में सिक्किम पहले नंबर पर है, जिसे 75.8 प्रतिशत सफलता मिली है। उन्होने जानकारी दी है की राज्य सरकार ने एन.आई.टी कैंपस निर्माण करने के लिए पूर्वी सिक्किम के खामदोंग में 100 एकड़ जमीन लिया है। यहा 500 करोड़ रुपये की लागत में एन.आई.टी निर्माण किया जाएगा। उन्होने जानकारी दी है की राज्य शिक्षा विभाग नयी शिक्षा नीति को लेकर भी अच्छा काम कर रहा है।

कार्यक्त्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्टर कामेश्वर राव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री सरकार को न्यू एजुकेशन पॉलिसी और निर्माणाधीन सिक्किम विश्वविद्यालय के बारे में भी जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी