यूनियन बैंक ने पेयजल मशीन दान किया

जागरण संवाददातासिलीगुड़ीसामाजिक दायित्व के निर्वहन में एक बार फिर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:27 PM (IST)
यूनियन बैंक ने पेयजल मशीन दान किया
यूनियन बैंक ने पेयजल मशीन दान किया

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:सामाजिक दायित्व के निर्वहन में एक बार फिर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए सिलीगुड़ी ग्रेटर लायन्स श्री विद्यासागर ओसवाल आई हॉस्पिटल की इकाई 2 को ठंढे पेय जल संयंत्र सह जल शुद्धिकरण इकाई का दान दिया है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को शुद्ध एवं शीतल जल की निशुल्क आपूíत सुनिश्चित हो सकेगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सिलीगुड़ी क्षेत्र के उप महाप्रबन्धक एवं क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार ने फीता काट कर ठंढे पेय जल संयंत्र सह जल शुद्धिकरण इकाई का उदघाटन किया। इस मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबन्धक निलेन्द्र कुमार मोहन भी उपस्थित थे। सिलीगुड़ी ग्रेटर लायन्स की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ राजेश शाइनी भी समारोह में उपस्थित थे। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप महाप्रबन्धक संजीव कुमार ने कहा की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। -------

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:सामाजिक दायित्व के निर्वहन में एक बार फिर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए सिलीगुड़ी ग्रेटर लायन्स श्री विद्यासागर ओसवाल आई हॉस्पिटल की इकाई 2 को ठंढे पेय जल संयंत्र सह जल शुद्धिकरण इकाई का दान दिया है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को शुद्ध एवं शीतल जल की निशुल्क आपूíत सुनिश्चित हो सकेगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सिलीगुड़ी क्षेत्र के उप महाप्रबन्धक एवं क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार ने फीता काट कर ठंढे पेय जल संयंत्र सह जल शुद्धिकरण इकाई का उदघाटन किया। इस मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबन्धक निलेन्द्र कुमार मोहन भी उपस्थित थे। सिलीगुड़ी ग्रेटर लायन्स की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ राजेश शाइनी भी समारोह में उपस्थित थे। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप महाप्रबन्धक संजीव कुमार ने कहा की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

chat bot
आपका साथी