सिविक वोलेंटियर की पत्नी ने खुद को लगाई आग

-बचाने के चक्कर में दोनों भाई भी बुरी तरह से झुलसे -छह दिनों की जंग के बाद दो की मौ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 10:42 PM (IST)
सिविक वोलेंटियर की पत्नी ने खुद को लगाई आग
सिविक वोलेंटियर की पत्नी ने खुद को लगाई आग

-बचाने के चक्कर में दोनों भाई भी बुरी तरह से झुलसे

-छह दिनों की जंग के बाद दो की मौत

-तीसरे का अभी भी चल रहा है इलाज 18

अप्रैल को समर नगर में हुई घटना

03

साल पहले दोनों की हुई थी शादी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : छह दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद आत्मदाह की कोशिश करने वाली सिविक वोलेंटियर की पत्नी ने आखिरकार दम तोड़ दिया। उसे बचाने की कोशिश करने वाले सिविक वोलेंटियर के छोटे भाई की भी मौत हो गई है। मृतकों का नाम कामना बाला और विप्लव बाला बताया गया है। वहीं दूसरी ओर सिविक वोलेंटियर स्वयं जख्मी हालत में अस्पताल में इलाजरत है। इस घटना के सामने आने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। भक्ति नगर थाना पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।

सनसनीखेज यह घटना बीते 18 अप्रैल की दोपहर को हुई। जानकारी के मुताबिक सिविक वोलेंटियर विकास बाला अपने परिवार के साथ प्रधान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत समर नगर के बटतला इलाके में रहता है। करीब तीन वर्ष पहले ही सिविक वोलेंटियर विकास ने कामना से शादी की थी। बीते 18 अप्रैल की सुबह सिविक वोलेंटियर विकास बाला की अपनी पत्नी कामना के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह घर से निकल गया। विवाद की वजह से अपना आपा खोकर कामना बाला ने खुद के शरीर में आग लगा ली। घटना के वक्त सिविक वोलेंटियर विकास का छोटा भाई विप्लव स्नान कर रहा था। चीख-पुकार सुनकर वह उसी अवस्था में अपनी भाभी को बचाने की कोशिश की। लेकिन दोनों के शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। घटना की खबर मिलते ही विकास भी भागा-भागा घर पहुंचा और दोनों को बचाने में जुट गया। इस क्रम में वह भी जख्मी हुआ। तीनों को फौरन शहर के सेवक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद बीते शुक्रवार की रात सिविक वोलेंटियर विकास बाला की पत्नी कामना बाला ने दम तोड़ दिया। उसके कुछ घंटे बाद शनिवार तड़के उसके छोटे भाई विप्लव की भी मौत हो गई। जबकि सिविक वोलेंटियर का इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच

मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी पर भक्ति नगर थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लिया। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरु की है। शनिवार की सुबह दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम दोनों शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसी दिन रात को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। सिविक वोलेंटियर विकास बाला और मृत कामना बाला की एक डेढ़ वर्ष की बच्ची है। इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सिविक वोलेंटियर विकास बाला मल्लागुड़ी स्थित सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक एडीसीपी कार्यालय में नियुक्त है।

chat bot
आपका साथी