साइबर क्राइम: लाखों की ठगी में दो आरोपी सीआईडी के चंगुल में

वर्ष 2019 में व्यापार का झांसा देकर 82 लाख रूपये की ठगी की थी सिक्किम पुलिस ने ग्रेटर नोएडा पुि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 07:01 PM (IST)
साइबर क्राइम: लाखों की ठगी में दो आरोपी सीआईडी के चंगुल में
साइबर क्राइम: लाखों की ठगी में दो आरोपी सीआईडी के चंगुल में

वर्ष 2019 में व्यापार का झांसा देकर 82 लाख रूपये की ठगी की थी

सिक्किम पुलिस ने ग्रेटर नोएडा पुलिस की मदद से दोनों को दबोचा

नाइजेरिया से बीमारी का इलाज कराने के नाम पर आए थे भारत

संसू.गंगटोक: ग्रेटर नोएडा से साइबर अपराध में संलिप्त दो अपराधियों को सिक्किम पुलिस की सीआईडी शाखा ने धर दबोचा है।

वर्ष 2019 में सिक्किम के एक व्यक्ति से व्यापार के सिलसिले में 82 लाख रुपये ठगी का मामला सीआईडी के संज्ञान में आया था। इसके बाद उक्त मामले का जांच करते हुए सिक्किम पुलिस का दल 26 मार्च को ग्रेटर नोएडा पहुंचा और वहां से साइबर अपराध में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को सीआईडी सिक्किम के एसपी तेंजिंग लोदेन लेप्चा ने सिक्किम पुलिस मुख्यालय में संवाददाताओं से वार्ता करते हुए उक्त जानकारी दी है।

एसपी तेंजिंग लोदेन के अनुसार इस सिलसिले में सीआईडी के एएसपी रिंजिंग छोपेल राई के नेतृत्व में पीआई विकास राई के साथ पुलिस दल नोएडा पहुंचा था। वहां पहुंचकर सीआईडी ने खोजबीन की और नोएडा पुलिस की मदद से 26 मार्च को ग्रेटर नोएडा से जोन ओबिलोर (28) व चा‌र्ल्स चिस्वोकी (21) को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में एसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों को इंडियन रिजर्व बटालियन की कड़ी सुरक्षा में हवाई मार्ग से गंगटोक लाया गया था। अभी दोनों अपराधी पुलिस हिरासत में हैं।

एसपी लेप्चा ने कहा है कि अपराधियों के पास से दो लैपटाप, 06 सिम कार्ड, 14 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, म्यांमार का जाली पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसिंस भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के लैपटाप से पीड़ित द्वारा भेजे गए मैसेज भी मिले है। सिक्किम में हाल फेसबुक रोमास, अमाजोन, बीएसएनएल की वैलिडिटी आदि के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध वर्ष 2015 में केरल पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था। पत्रकारों के सवाल के जवाब में एएसपी रिंजिंग छोपेल राई ने बताया अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तकनीकी और नोएडा पुलिस की मदद ली थी। उन्होंने कहा कि 21 वर्षीय चार्लस को भारत आने के लिए नाइजेरियन डाक्टर का सहयोग मिला था, जिसमें कहा गया था उसे कोई बीमारी है। उसे कैंसर की ट्रीटमेंट के लिए नाइजेरिया से भारत आने की अनुमति दी गई थी। उनका कहना है कि जब चार्लस की मेडिकल ट्रिटमेंट किया गया उस समय पता चला कि उसे कोई बीमारी नहीं है।

दूसरी ओर एसपी तेंजिंग लोदेन लेप्चा के अनुसार अपराधी नाइजेरिया से ही इसका संचालन कर रहे इसमें एक महिला के भी शामिल होने की जानकारी एसपी ने दी है। उन्होंने ऐसे मामले का समाधान करने के लिए पुलिस अधिकारियों की दक्षता की सराहना की। एसपी ने बताया कि सीआईडी के अधिकारियों को हाल ही में तालीम भी दी गई थी।

एसपी ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420/120बी और आर/डब्ल्यू 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपने जालसाज में देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को अपना शिकार बनाया।

जानकारी देते है कि सिक्किम पुलिस की सीआईडी शाखा मिशन सफाई के तहत लगातार ऐसे अपराधों के पीछे काम कर रही है।

फोटो 01- ग्रेटर नोयडा से पकड़ कर लाए गए आरोपी ,सीआईडी एसपी व अन्य अधिकारी

--------------------

गंगटोक में फहरा 104 फीट ऊंचा तिरंगा

राष्ट्रीय झडे को देख लोगों के मन में राष्ट्र भावना के लिए प्रेरणा जागृत होती: राज्यपाल गंगाप्रसाद

पूरे राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह तिरंगा देश के लिए समíपत : सीएम पीएस तामांग

------

संसू.गंगटोक: स्थानीय महात्मा गाधी मार्ग में गत 29 मार्च को ऐतिहासिक स्मारकीय तिरंगा फहराया गया। इस दौरान राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सीएम प्रेम सिंह तामाग (गोले)भी मौजूद थे।

ऐतिहासिक तिरंगा का औपचारिक उद्घाटन सत्र में राज्यपाल गंगा प्रसाद मुख्य अतिथि व सीएम गोले विशिष्ट अतिथि थे। एमजी मार्ग में 104 फीट ऊंचे स्मारकीय ध्वज फहराने से यहा की शोभा दोगुनी हो गई।

राज्यपाल ने सिक्किम पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान की धुन के बीच ध्वज पट्टिंका का अनावरण किया और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा)फहराया। स्मारकीय ध्वज यहा एक स्थायी संरचना है और राज्य के अन्य शहरों में भी इसे फहराया जाएगा। स्मारक का निर्माण सिक्किम सरकार के सड़क एवं पुल विभाग ने कराया है। इसे एमजी मार्ग के प्रवेश द्वार व पर्यटक सूचना केंद्र के सामने बनाया गया है।

औपचारिक उद्घाटन के बाद राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि यह तिरंगा राष्ट्र का मान व सम्मान है। इस राष्ट्रीय झडे को देख कर लोगों के मन में राष्ट्रीय भावना के लिए प्रेरणा जागृत होती है। राज्यपाल ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग को बधाई देने के साथ ही सिक्किमी की जनता को भी बधाई देते हुए कहा कि यह झडा सिक्किमी की जनता को समíपत है और यह आगे भी फहराता रहे।

मुख्यमंत्री गोले ने अपने संबोधन में पूरे राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह तिरंगा देश के लिए समíपत है। यह झडा फहराना सिक्किम की जनता के लिए गर्व का विषय है,भारतीय होने के नाते राष्ट्रीय झडे को सिर पर रखकर काम करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि यहा विभिन्न कार्यक्रम आयोजन के लिए मंच निर्माण किया जाता है। मुख्यमंत्री गोले ने कहा कि सरकार कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थान तय करने की सोच रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री यहा आयोजित होली कार्यक्रम में शामिल हुए। होली कार्यक्रम में होली मिलन समारोह समिति के सदस्यों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। दोनों अतिथियों ने राजधानीवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ होली मनाई। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने एमजी मार्ग का भ्रमण कर लोगों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, राज्य के मुख्य सचिवस डीजीपी लगायत विभागीय प्रमुख उपस्थिति रहे थे।

फोटो 02- स्मारकीय तिरंगे का औपचारिक उद्घाटन करते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

फोटो 02- स्मारकीय तिरंगा

--------------------

45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण करें: सीएम

मुख्यमंत्री गोले ने कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति पर की चर्चा

संसू.गंगटोक:मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग (गोले) ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा करने हेतु आयोजित समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। मिंतोकगाग स्थित सम्मान भवन में आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री, सिक्किम सरकार के मुख्य सचिव लगायत विभिन्न विभागके अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फुमजे डेंजोंगपा ने आज तक की टीकाकरण की स्थिति और प्रगति बारे विस्तृत जानकारी दी।

सभाको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गोले ने 45 से अधिक आयु के निर्धारित व्यक्तियों को टीकाकरण में शामिल करने का सुझाव दिया है। उन्होंने विशेष अभियान के माध्यम से टीटाकरण प्रक्रिया बढाने की जरूरत पर जोर दिया। आईपीआर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री गोले ने सरकारी अधिकारियों को सिक्किम के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए काम करनेका निर्देश दिया।

चित्र परिचय: फोटो 03- मंत्री और अधिकारियों से चर्चा करते मुख्यमंत्री गोले।

chat bot
आपका साथी