तूफानगंज से विधायक मालती राय बनीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्तर बंगाल के तूफानगंज से भाजपा विधायक मालती राभा राय को सोमवार को पार्टी की महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी नियुक्ति की है। नड्डा की ओर से महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी‌ गठित की गई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:54 PM (IST)
तूफानगंज से विधायक मालती राय बनीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं मालती राभा राय।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : उत्तर बंगाल के तूफानगंज से भाजपा विधायक मालती राभा राय को सोमवार को पार्टी की महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी नियुक्ति की है। नड्डा की ओर से महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी‌ गठित की गई है। इसमें देश भर से कुल सात उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं जिनमें बंगाल से मालती राभा राय का नाम शामिल है।

इधर, उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश इकाई के नेताओं की ओर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में मालती ने तूफानगंज सीट से पहली बार जीत दर्ज की हैं। वह काफी संघर्षशील व जुझारू नेता मानी जाती हैं। इसीलिए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें केंद्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी दी है।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर फिर दिल्ली गए सुवेंदु

--------

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर सोमवार को फिर दिल्ली गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुवेंदु वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। सुवेंदु अधिकारी का दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सुवेंदु ने हाल में पार्टी के 50 विधायकों के साथ बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी और उन्हें बंगाल में हो रही चुनाव बाद हिंसा का ब्योरा सौंपा था।

इसके अगले ही दिन राज्यपाल दिल्ली रवाना हो गए थे और उन्होंने वहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। गौर करने वाली बात है कि राज्यपाल अमित शाह से दो-दो बार मिले थे। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन और बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी से भी मुलाकात की थी। राज्यपाल के दिल्ली से लौट आने के बाद सुवेंदु उनसे फिर मिले थे और इसके अगले ही दिन अब वे खुद भी दिल्ली गए हैं।

गौरतलब है कि सुवेंदु बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ लगातार मुखर हैं और विभिन्न मुद्दों पर ममता सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

बंगाल भाजपा में सुवेंदु का कद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।कुछ दिन पहले भी वे दिल्ली गए थे और भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी।

chat bot
आपका साथी