तनाव में ना रहें बन सकता है जान के दुश्मन

-नशे के सेवन और भागदौड़ की जीवन शैली ह्दय रोग का प्रमुख कारण जागरण संवाददाता सिलीग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:36 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:36 PM (IST)
तनाव में ना रहें बन सकता है जान के दुश्मन
तनाव में ना रहें बन सकता है जान के दुश्मन

-नशे के सेवन और भागदौड़ की जीवन शैली ह्दय रोग का प्रमुख कारण

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुआ है। लोग इसे हल्के में ले रहे है। ऐसे में इस दौड़ में ह्दय रोग आज एक गंभीर बीमारी के तौर पर सामने आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह तनाव निकलकर आ रही है। तनाव दिल का दुश्मन है। चिकित्सकों की मानें तो आज की भागदौड़ वाली जीवनशैली में लोगों में तनाव कुछ ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में इससे बचने की आवश्यकता है। नि:शुल्क जांच शिविर में यह बात जांच के प्रकाश में आयी है। इसको लेकर डाक्टर कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि आज के वक्त में बढ़ रहा तनाव ह्दय रोग की प्रमुख वजह निकलकर सामने आ रही है। मरीजों की कराई गई जाच में सबसे ज्यादा तनाव से ग्रसित पाए गए। जांच के दौरान जिसमें 205 पुरुष व 168 महिलाएं निकल कर सामने आई। 67 तनाव के मरीज सामने आए हैं। जानकारों की मानें तो इसमें सबसे ज्यादा युवा वर्ग के लोग आ रहे हैं। इसके अलावा ह्दय रोग से ग्रसित मरीजों की तादाद बढ़ रही है। 30 से 60 साल तक की महिलाओं में खून की कमी, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, ह्दय रोग, मोटापा व बच्चेदानी के मुंह की बीमारी पायी गयी है। बताया जाता है कि तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन द्रवित होते हैं, वे ह्दय की पूरी प्रणाली को खराब कर देते हैं। तनाव से उबरने के लिए योग का भी सहारा लिया जा सकता है। ह्दय हमारे शरीर का ऐसा अंग हैं, जो लगातार पंप करता है। इससे पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को संचालित करता है। ह्दय संचार प्रणाली के मध्य में होता है। शुद्ध रक्त को ह्दय से शरीर के हर भाग तक पहुंचाती हैं। आकड़ों पर नजर डालें तो उच्च रक्तचाप, मधुमेह व मोटापा ह्दय रोग का प्रमुख आधार है। इसके लिए वंशानुगत कारण, तंबाकू, सिगरेट व शराब के सेवन के साथ ही आरामदेह जीवनशैली को प्रमुख वजह माना गया है।

chat bot
आपका साथी