800 भाजपा समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल

-भाजपा की पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी के सदस्य दिला साइबो ने थामा तृणमूल का दामन थाम लिया। -पाथरघाटा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:10 PM (IST)
800 भाजपा समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल
800 भाजपा समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल

-भाजपा की पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी के सदस्य दिला साइबो ने थामा तृणमूल का दामन

-पाथरघाटा ग्राम पंचायत के भाजपाई सदस्य भगवान मुंडा व अंजलि बर्मन एवं 30 बूथ अध्यक्ष भी तृणमूल में आए जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महकमा के माटीगाड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरघाटा ग्राम पंचायत क्षेत्र से लगभग 800 भाजपा समर्थक रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पाथरघाटा अंतर्गत पांचकेलगुड़ी के वीर बिरसा मुंडा भवन में समारोहपूर्वक इन सभी ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा। भाजपा छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वालों में भाजपा की पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी के सदस्य दिला साइबो और पाथरघाटा ग्राम पंचायत के भाजपाई सदस्य भगवान मुंडा व अंजलि बर्मन और पाथरघाटा अंचल के भाजपा के 30 बूथ अध्यक्ष आदि भी शामिल रहे।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम देव, रंजन सरकार, दार्जिलिंग जिला (समतल) तृणमूल कांग्रेस अध्यक्षा पापिया घोष व अन्य ने दलीय झडा थमा कर सभी नवागंतुकों का तृणमूल काग्रेस में स्वागत किया। इस अवसर पर पापिया घोष ने कहा कि यह सब हमारी मां-माटी-मानुष की नेत्री ममता बनर्जी के आदर्शो और उनके द्वारा राज्य में किए गए बेनजीर विकास कार्यो का ही फल है कि उससे प्रेरित होकर आए दिन विभिन्न दलों व मतों के लोग तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। यह सिलसिला चलता रहेगा। वहीं, तृणमूल कांग्रेस नेता मदन भट्टाचार्य ने कहा कि अभी भी विभिन्न दलों के और भी बहुत से नेता, कार्यकर्ता व समर्थक हमारे संपर्क में हैं। अभी अनेक लोग तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस अन्य कई नेता व कार्यकर्ता-समर्थक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी