पुलिस ने तीन डकैतों को दबोचा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने तीन डकै

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:31 PM (IST)
पुलिस ने तीन डकैतों को दबोचा
पुलिस ने तीन डकैतों को दबोचा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से धारदार हथियार समेत हथौड़ा, खंती, छेनी आदि बरामद किए गए हैं। आरोपितों के नाम बाप्पा सहनी, चेतन पासवान और लाल्टू दास बताया गया है। आरोपितों को सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से फूलबाड़ी इलाके में 10-12 युवक एकत्रित हुए। सूचना मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस की सफेद पोशाक टीम मौके पर पहुंची और बदमासों पर धावा बोला। पुलिस को देखते ही एकत्रित बदमास तीतर-बीतर हो गई। फिर भी पुलिस तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफल हुई। आरोपितों में शामिल बाप्पा न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के सिपाही पाड़ा, चेतन बाड़ीभाषा और लाल्टू हातियाडांगा इलाके का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। -----------

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से धारदार हथियार समेत हथौड़ा, खंती, छेनी आदि बरामद किए गए हैं। आरोपितों के नाम बाप्पा सहनी, चेतन पासवान और लाल्टू दास बताया गया है। आरोपितों को सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से फूलबाड़ी इलाके में 10-12 युवक एकत्रित हुए। सूचना मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस की सफेद पोशाक टीम मौके पर पहुंची और बदमासों पर धावा बोला। पुलिस को देखते ही एकत्रित बदमास तीतर-बीतर हो गई। फिर भी पुलिस तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफल हुई। आरोपितों में शामिल बाप्पा न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के सिपाही पाड़ा, चेतन बाड़ीभाषा और लाल्टू हातियाडांगा इलाके का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी