सिलीगुड़ी के खालपाड़ा रेड लाइट से किशोरी बरामद, पांच हजार में बेचने का है आरोप

पुलिस का कहना है कि 3 साल पहले ही किशोरी को असम से अगवा कर यहां पचास हजार में बेच दिया गया था। उसे देह व्यवसाय के धंधे में धकेल दिया गया। काफी दिनों बाद किशोरी के सिलीगुड़ी रेड लाइट एरिया में होने की खबर मिली।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 03:11 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 03:37 PM (IST)
सिलीगुड़ी के खालपाड़ा रेड लाइट से किशोरी बरामद, पांच हजार में बेचने का है आरोप
सिलीगुड़ी के खालपाड़ा रेड लाइट से किशोरी बरामद।

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। सिलीगुड़ी थाना पुलिस के अधीन खालपाड़ा रेड लाइट इलाके से एक किशोरी को पुलिस ने बरामद किया है। किशोरी पड़ोसी राज्य असम की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार असम पुलिस की एक टीम ने बुधवार सुबह- सुबह खालपाड़ा आउटपोस्ट पुलिस टीम के साथ रेड लाइट एरिया में छापामारी की और किशोरी को बरामद कर लिया।

हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापामारी करने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। उनकी तलाशी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि 3 साल पहले ही किशोरी को असम से अगवा कर यहां पचास हजार में बेच दिया गया था। उसे देह व्यवसाय के धंधे में धकेल दिया गया। असम में गुमशुदगी का मामला दर्ज होते ही वहां की पुलिस टीम जांच में जुट गई थी। काफी दिनों बाद किशोरी के सिलीगुड़ी रेड लाइट एरिया में होने की खबर मिली। उसके बाद असम पुलिस ने सिलीगुड़ी थाना पुलिस से संपर्क साधा। सिलीगुड़ी पुलिस भी एक्शन में आ गई। असम पुलिस की एक टीम बुधवार तड़के सिलीगुड़ी पहुंची और खालपाड़ा आउटपोस्ट पुलिस के साथ मिलकर ओपरेशन की तयारी शुरू की।

हालांकि तब तक आरोपियों को पुलिस की कार्यवाही का पता चल गया था। इसलिए सभी लोग फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने एक टीम का भी गठन किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीडब्ल्यूसी जलपाईगुड़ी के सहयोग से बरामद किशोरी को असम ले जाने की तैयारी की जा रही है। असम पुलिस के साथ-साथ हम सिलीगुड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है।

chat bot
आपका साथी