चाय विक्रेता ने बाढ़ पीडि़तों के लिए दान की अपनी सारी बचत राशि

केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए एक चाय विक्रेता ने अपनी सारी बचत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी है। यह नेक काम करने वाले शख्स का नाम बकुल दत्ता है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 02:30 PM (IST)
चाय विक्रेता ने बाढ़ पीडि़तों के लिए दान की अपनी सारी बचत राशि
चाय विक्रेता ने बाढ़ पीडि़तों के लिए दान की अपनी सारी बचत राशि
कोलकाता, जागरण संवाददाता। केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए एक चाय विक्रेता ने अपनी सारी बचत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी है।

यह नेक काम करने वाले शख्स का नाम बकुल दत्ता है। बकुल की दत्तापरायण जयनगर मजिलपुर में छोटी सी चाय दुकान है। उन्होंने 10,000 रुपये बाढ़ पीडि़तों के लिए दान किए हैं, जो उन्होंने वर्षों मेहनत करके जमा किए थे।

बकुल ने कहा-'मैने कुदरत के सामने लोगों की बेबसी को महसूस किया है। मैं बाढ़ पीडि़तों की समस्याएं समझ सकता हूं इसलिए मैंने अपनी पूरी बचत राशि दान कर दी है।' गौरतलब है कि 2009 में जब सुंदरवन चक्रवाती तूफान 'आइला' से प्रभावित हुआ था, उस समय भी उन्होंने प्रभावित लोगों की काफी मदद की थी।

उनकी दुकान में चाय पीने आने वाले एक व्यक्ति ने कहा-'बकुल का मदद करने का स्वभाव है। 10,000 रुपये उनके लिए काफी मायने रखते हैं लेकिन उन्होंने बड़े आराम से उसे दान कर दिया।' 

chat bot
आपका साथी