गायत्री परिवार संघ छात्राओं ने नशा भारत छोड़ो का नारा किया बुलंद

गायत्री परिवार द्वारा संचालित नशा विरोधी रथ बिन्नागुड़ी पहुंचा। यहां सेना छावनी स्थित विद्यालयों में जाकर फिल्म के माध्यम से बच्चों को नशे के कुप्रभावों से अवगत कराया।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 01:43 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 01:43 PM (IST)
गायत्री परिवार संघ छात्राओं ने नशा भारत छोड़ो का नारा किया बुलंद
गायत्री परिवार संघ छात्राओं ने नशा भारत छोड़ो का नारा किया बुलंद
बिन्नागुड़ी [जागरण संवाददाता]। अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा गत दो अक्टूबर को नशा भारत छोड़ो और पर्यावरण की रक्षा के लिए चलाया गया रथ बिन्नागुड़ी पहुंचा। यहां विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने इसके साथ नशा भारत छोड़़ाे का नारा बुलंद किया। बताया गया कि यह रथ 18 राज्यों का भ्रमण करेगा।
इस रथ के माध्यम से बिन्नागुड़ी सेना छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक, आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के प्रांगण में जाकर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को पर्यावरण की रक्षा करने और नशा से दूर रहने से संबंधित फिल्म बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई। यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला। इसके बाद छात्र पंकज शुक्ला और छात्रा सुरभि ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना काफी जरूरी व सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए पेड़-पौधे लगाने चाहिए। साथ ही नशा हानिकारक है। नशा से सभी को दूर रहना चाहिए। समाज में नशे की लत जिन्होंने पकड़ ली है, उनमें भी सुधार करने के लिए सही कदम उठाने की जरूरत है।
विद्यालय के प्राचार्य रवींद्रनाथ ने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान कहा कि यह कार्यक्रम नशा भारत छोड़ो और पर्यावरण की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है, जो अति सराहनीय है। अगर पर्यावरण की रक्षा नहीं होगी तो लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगा। इसलिए जरूरी है स्वस्थ भारत के लिए पर्यावरण की रक्षा हो। साथ ही छोटी उम्र में ही छात्र-छात्राएं नशे की बुरी आदत अपने आप में डाल लेते हैं, जो समाज के लिए बहुत ही खराब है। उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवी संगठन से ही हमारा समाज स्वस्थ और सुशिक्षित बन सकता है।
रथ के साथ पंडित रमाकांत, रवींद्र शर्मा रमेश और सुजीत कुमार भ्रमण कर रहे हैं। ये लोग जगह-जगह जाकर इस रथ द्वारा प्रेरणादायक फिल्म लोगों को दिखा रहे हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए पंडित रमाकांत जी ने बताया कि उनलोगों का लक्ष्य 2026 तक भारत को नशा मुक्त देश बनाना है।  
chat bot
आपका साथी