श्री श्याम मंदिर

श्री श्याम मंदिर सेवक रोड सिलीगुड़ी में सावन के मौके पर प्रतिदिन बाबा की आराधना की जा रह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:55 PM (IST)
श्री श्याम मंदिर
श्री श्याम मंदिर

श्री श्याम मंदिर, सेवक रोड, सिलीगुड़ी में सावन के मौके पर प्रतिदिन बाबा की आराधना की जा रही है। मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

मंदिर का इतिहास : मंदिर का शुभारंभ 10 फरवरी 2002 में हुआ था। शहर में उस समय एक ही श्याम मंदिर था। इसलिए इस इलाके में एक और श्याम मंदिर की बनाने का निर्णय लिया गया। श्याम प्रेमियों की चाहत को देखते हुए मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर में खाटू श्याम के शीश के साथ शिव दरबार को भी विशेष रूप से स्थापित किया गया था। वर्ष 2007 में किसी कारणवश शिवलिंग खंडित होने की घटना हुई। इसलिए इसकी फिर से स्थापना की गई। जिसे रामेश्वरम से मंगाया गया था। इस पुनीत कार्य में नवग्रह मंदिर के पंडित धु्रव उपाध्याय की सक्रिय भूमिका रही। वहीं अन्य मूर्तियों को राजस्थान से मंगाया गया है।

मंदिर की विशेषता : मंदिर की दीवारों पर छवि के माध्यम से श्याम बाबा की जीवनी को प्रस्तुत किया गया है। बाबा की जीवनी के बारे में जानने के इच्छुक भक्त इनके माध्यम से उनके बारे में जान सकते हैं। इसके साथ ही मंदिर में अन्य कई देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई हैं। सावन महीने में शिव दरबार की विशेष सजावट की गई हैं। जलाभिषेक करने वालों को परेशानी ना हो इसका खास ख्याल रखा गया है। कार्तिक महोत्सव और वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

- पंडित मूलचंद शर्मा

मंदिर पहुंचने का मार्ग :

मंदिर शहर से अढ़ाई माइल की दूरी पर स्थित हैं। पीसी मित्तल बस स्टैंड इसके निकट ही है। वहीं सिलीगुड़ी जंक्शन और एनजेपी रेलवे स्टेशन से सीधे ऑटो सेवक रोड तक मिलते हैं। जिनसे आसानी से इस मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी