अशोक भट्टाचार्य की पुस्तक का विमोचन

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:18 AM (IST)
अशोक भट्टाचार्य की पुस्तक का विमोचन
अशोक भट्टाचार्य की पुस्तक का विमोचन

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गागुली ने मंगलवार को सिलिगुड़ी के विधायक और सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य की एक नवलिखित पुस्तक का प्रेस क्लब कोलकाता में विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि अशोक भट्टाचार्य ने बांग्ला भाषा में 'कोरोना: पुर्बो ओ उत्तोर, नगरायण ओ नागर अर्थनीति' (कोरोना : पूर्व व उत्तर, शहरीकरण और शहरी अर्थव्यवस्था) विषयक एक किताब लिखी है। उन्होंने पुस्तक में शहरीकरण और शहरी अर्थव्यवस्था पर कोरोना महामारी के प्रभाव को समझाया है। कोलकाता की दासगुप्ता एंड कंपनी (पी.) लिमिटेड ने इस पुस्तक को प्रकाशित किया है।

chat bot
आपका साथी