सोनू निगम ने नेताजी पर बनी फिल्म के लिए गाया आजाद हिंद फौज का गाना

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बनी बांग्ला फिल्म गुमनामी के लिए एक गाना गाया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 09:54 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 01:49 PM (IST)
सोनू निगम ने नेताजी पर बनी फिल्म के लिए गाया आजाद हिंद फौज का गाना
सोनू निगम ने नेताजी पर बनी फिल्म के लिए गाया आजाद हिंद फौज का गाना

कोलकाता, जागरण संवाददाता। बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बनी बांग्ला फिल्म 'गुमनामी' के लिए एक गाना गाया है। यह गाना आजाद हिंद फौज के उस गाने पर आधारित है, जो उसके सैनिकों ने नेताजी के सिंगापुर पहुंचने पर उनके स्वागत में गाया था।

फिल्म गुमनामी आगामी 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बांग्ला फिल्म निर्देशक श्रीजीत बोस ने किया है। 76 वर्षों बाद इस गाने को नए सिरे से गाया जा रहा है। श्रीजीत ने बताया-'सोनू निगम इस गीत में भरे जोश को दर्शकों के पास ले जाएंगे। हम इस तरह देश के महान नेतृत्वकर्ता को श्रद्धांजलि देंगे।'

श्रीजीत ने आगे कहा-'फिल्म में आजाद हिंद फौज द्वारा तैयार किए गए ओरिजिनल साउंड ट्रैक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी धुन इंद्रदीप दासगुप्ता ने नए सिरे से तैयार की है। इस गीत को आजाद हिंद फौज के सैनिकों ने जुलाई, 1943 में नेताजी के सिंगापुर पहुंचने पर उनके स्वागत में गाया था।

इस गाने को दूसरे विश्व युद्ध के बाद रिकार्ड किया गया था और इसे मूल रूप से बीएन सरस्वती ने गाया था। फिल्म में कुल चार गाने हैं। सोनू निगम ने 'सुभाषजी' शीर्षक वाले गाने को स्वरबद्ध किया है। बाबुल सुप्रियो ने भी एक गाना गाया है। फिल्म में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी, अनिर्वाण भट्टाचार्य समेत अन्य कलाकारों ने काम किया है।

chat bot
आपका साथी