खोरीबाड़ी लूटकांड के तीन संदिग्धों से गहन पूछताछ

लूट कांड के तीन संदिग्धों से पुलिस कर रही गहन पूछताछ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:55 PM (IST)
खोरीबाड़ी लूटकांड के तीन संदिग्धों से गहन पूछताछ
खोरीबाड़ी लूटकांड के तीन संदिग्धों से गहन पूछताछ

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : खोरीबाड़ी लूटकांड में दार्जिलिंग जिला पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूटकांड को सुलझाने के काफी करीब है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का भरोसा जताया है। घटना स्थल से लेकर पुलिस ने चारों दिशाओं में दूर-दूर तक के सीसीटीवी फूटेज को खंगाला है। लूट की वारदात को खोरीबाड़ी स्थित सचींद्र चंद्र चाय बागान के सामने खोरीबाड़ी-घुषपुकुर राज्य सड़क पर अंजाम दिया गया था। पुलिस ने घटना स्थल से लेकर सिलीगुड़ी स्थित बैंक, घोषपुकुर से होकर विधान नगर टोल प्लाजा होते हुए उत्तर दिनाजपुर होते हुए पड़ोसी राज्य बिहार जाने वाली सड़क, घटना स्थल से खोरीबाड़ी होते हुए विधान नगर टोल से होकर उत्तर दिनाजपुर के रास्ते बिहार और पानीटंकी, गलगलिया, चक्रामारी होते हुए बिहार जाने वाली सड़क का सीसीटीवी फूटेज खंगाला है। सीसीटीवी खंगाल कर पुलिस उत्तर दिनाजपुर तक पहुंची। चूंकि, फूटेज के मुताबिक वारदात में उपयोग हुई बोलेरो खोरीबाड़ी होते हुए विधान नगर होकर उत्तर दिनाजपुर की ओर और रुपयों से भरा ट्रंक लेकर बदमाशों की तीन मोटर साइकिल भी घोषपुकुर होते हुए उत्तर दिनाजपुर की ओर गई थी। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को दो दिन पहले ही बरामद कर लिया। इस मामले में दार्जिलिंग जिला पुलिस की खोरीबाड़ी थाना पुलिस की टीम उत्तर दिनाजपुर जिले के साथ पड़ोसी राज्य बिहार में भी तलाशी अभियान लगातार चला रही है। दार्जिलिंग जिला पुलिस अधीक्षक संतोष निम्बाल्कर ने मामले की गंभीरता दर्शाते हुए जांच प्रक्रिया को फिलहाल सार्वजनिक करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को सुलझाने के काफी करीब है। आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी