माध्यमिक की छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM (IST)
माध्यमिक की छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद
माध्यमिक की छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद

जासं, सिलीगुड़ी : मां की डांट-फटकार से नाराज होकर नाबालिगा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का लटकता शव बरामद होने से इलाके में मातम पसर गया है। रविवार की शाम यह घटना शहर के प्रधान नगर थाना अंतर्गत गुरुंग बस्ती इलाके में घटी है। मृतका की पहचान कोयल दास (15) के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया है। सोमवार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मां बाजार गई थी। पिता भी घर पर नहीं थे। बाजार से वापस लौटने पर मां ने बेटी का फंदे से लटकता शव देखकर दंग रह गई। घटना की खबर मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से लटकता नाबालिगा का शरीर बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतका की मां ने बताया कि रविवार को कोई विवाद या डांट-फटकार नहीं की गई। बल्कि दो दिन पहले पढ़ाई-लिखाई में मन लगाने के लिए थोड़ी सी डांट-फटकार की थी। वह माध्यमिक की छात्रा थी। सामने माध्यमिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ने में मन लगाने को कहा। रविवार की शाम सब्जी-भाजी के लिए बाजार गई। वापस लौटी को फंदे से लटकता पाया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरु किया है।

--------------------

माध्यमिक की छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद जासं, सिलीगुड़ी : मां की डांट-फटकार से नाराज होकर नाबालिगा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का लटकता शव बरामद होने से इलाके में मातम पसर गया है। रविवार की शाम यह घटना शहर के प्रधान नगर थाना अंतर्गत गुरुंग बस्ती इलाके में घटी है। मृतका की पहचान कोयल दास (15) के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया है। सोमवार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मां बाजार गई थी। पिता भी घर पर नहीं थे। बाजार से वापस लौटने पर मां ने बेटी का फंदे से लटकता शव देखकर दंग रह गई। घटना की खबर मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से लटकता नाबालिगा का शरीर बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतका की मां ने बताया कि रविवार को कोई विवाद या डांट-फटकार नहीं की गई। बल्कि दो दिन पहले पढ़ाई-लिखाई में मन लगाने के लिए थोड़ी सी डांट-फटकार की थी। वह माध्यमिक की छात्रा थी। सामने माध्यमिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ने में मन लगाने को कहा। रविवार की शाम सब्जी-भाजी के लिए बाजार गई। वापस लौटी को फंदे से लटकता पाया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरु किया है।

chat bot
आपका साथी