हाथी ने कई स्थानों पर मचाया उत्पात

जासं सिलीगुड़ी शनिवार की सुबह सिलीगुड़ी शहर के आस-पास हाथियों का काफी उत्पात देखने को ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:55 PM (IST)
हाथी ने कई स्थानों पर मचाया उत्पात
हाथी ने कई स्थानों पर मचाया उत्पात

जासं, सिलीगुड़ी : शनिवार की सुबह सिलीगुड़ी शहर के आस-पास हाथियों का काफी उत्पात देखने को मिला। शनिवार की सुबह जंगल से भटककर एक हाथी शहर से सटे खोरीबाड़ी के बारिशजोत में पहुंच गया। इलाके के एक मुर्गी फॉर्म में उस हाथी ने उत्पात मचाया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। लेकिन इसके लिए वन विभाग के लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नक्सलबाड़ी के मेची कॉलोनी इलाके में भी एक हाथी ने उत्पात मचाया। इलाके के एक घर में घुसकर तोड़-फोड़ किया फिर सारा अनाज खाकर हाथी चलते बना। वहीं शनिवार की सुबह करीब दस बजे शहर से सटे सालूगाड़ा के नजदीक बेतगाड़ा में इलाके में भी एक जंगली हाथी को मस्त होकर विचरण करते देखा गया। ------------

जासं, सिलीगुड़ी : शनिवार की सुबह सिलीगुड़ी शहर के आस-पास हाथियों का काफी उत्पात देखने को मिला। शनिवार की सुबह जंगल से भटककर एक हाथी शहर से सटे खोरीबाड़ी के बारिशजोत में पहुंच गया। इलाके के एक मुर्गी फॉर्म में उस हाथी ने उत्पात मचाया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। लेकिन इसके लिए वन विभाग के लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नक्सलबाड़ी के मेची कॉलोनी इलाके में भी एक हाथी ने उत्पात मचाया। इलाके के एक घर में घुसकर तोड़-फोड़ किया फिर सारा अनाज खाकर हाथी चलते बना। वहीं शनिवार की सुबह करीब दस बजे शहर से सटे सालूगाड़ा के नजदीक बेतगाड़ा में इलाके में भी एक जंगली हाथी को मस्त होकर विचरण करते देखा गया।

chat bot
आपका साथी