स्वप्नलोक सा सिक्किम का लोकार्पण

गंगटोक सिक्किम में 16 वर्ष तक कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार विनय राज तिवारी की हिंदी में लिखी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:48 PM (IST)
स्वप्नलोक सा सिक्किम का लोकार्पण
स्वप्नलोक सा सिक्किम का लोकार्पण

गंगटोक: सिक्किम में 16 वर्ष तक कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार विनय राज तिवारी की हिंदी में लिखी उनकी पहली पुस्तक स्वप्नलोक सा सिक्किम का होटल डी ला मेयर में प्रसिद्ध संगीत एवं कलासेवी किरण रसाइली द्वारा लोकार्पण किया गया। समारोह का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ सिक्किम ने किया। यह सिक्किम पर हिंदी में लिखी पहली पुस्तक है। वरिष्ठ पत्रकार विनय राज तिवारी मूलत: उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो व दूरदर्शन एवं प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के लिए विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के विभिन्न राज्यों एवं विशेष कर सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। अवकाश प्राप्ति के बाद उन्होंने स्वप्नलोक सा सिक्किम पुस्तक लिखी है। इसमें सिक्किम के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य, धनी प्राकृतिक संपदा व समृद्ध इतिहास के कई अनछुए पहलुओं को बड़ी ही खूबसूरती से संजोया है।

-----------

---------------

----------

--------------

सिक्किम में 16 वर्ष तक कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार विनय राज तिवारी की हिंदी में लिखी उनकी पहली पुस्तक स्वप्नलोक सा सिक्किम का होटल डी ला मेयर में प्रसिद्ध संगीत एवं कलासेवी किरण रसाइली द्वारा लोकार्पण किया गया। समारोह का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ सिक्किम ने किया। यह सिक्किम पर हिंदी में लिखी पहली पुस्तक है। वरिष्ठ पत्रकार विनय राज तिवारी मूलत: उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो व दूरदर्शन एवं प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के लिए विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के विभिन्न राज्यों एवं विशेष कर सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। अवकाश प्राप्ति के बाद उन्होंने स्वप्नलोक सा सिक्किम पुस्तक लिखी है। इसमें सिक्किम के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य, धनी प्राकृतिक संपदा व समृद्ध इतिहास के कई अनछुए पहलुओं को बड़ी ही खूबसूरती से संजोया है।

chat bot
आपका साथी