सिक्किम में 215 नए संक्रमित मिले

संसू.गंगटोक सिक्किम में शनिवार को 215 नए संक्रमित मिले। नये मामलों में पूर्वी जिला से 114 पश्चिम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:42 PM (IST)
सिक्किम में 215 नए संक्रमित मिले
सिक्किम में 215 नए संक्रमित मिले

संसू.गंगटोक :सिक्किम में शनिवार को 215 नए संक्रमित मिले। नये मामलों में पूर्वी जिला से 114, पश्चिम जिला से 44, दक्षिण जिला से 51 और उत्तर जिला से 06 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मुताबिक आज पाच लोगों ने कोविड के कारण अपनी जान गंवा दी। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी 203 पहुंची है। आज आए नये संक्रमितों के साथ राज्य में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 3010 है। कल शुक्रवार को कुल 848 लोगों ने कोरोना जंचाए थे जिसमें 215 लोग संक्रमित पाए गए है। राज्य में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 11070 है और स्वस्थ होने वालों की संख्या 7647 है। कल 201 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे है।

-------------

47वें राज्य दिवस पर राज्यपाल गंगा प्रसाद ने दी शुभकामना

आज के दिन सिक्किम का भारत में 22 वें राज्य के रूप में हुआ था विलय

संसू.गंगटोक: सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सिक्किम वासी को 47वीं राज्य दिवस के अवसर पर हाíदक शुभकामनाएं व्यक्त की है। राज्यपाल ने जारी संदेश में कहा है कि यह दिन हमें सिक्किम विश्व का सबसे बड़े लोकतात्रिक देश भारत में 22वें राज्य के रूप में विलय हुआ था, ऐसा स्मरण करवाता है। मैं गर्व करता ता हुं की सिक्किम राज्य ने राष्ट्र की प्रगति के प्रत्येक क्षेत्र में भरपूर सहयोग दिया है। सिक्किम ने विश्व में एक मात्र जैविक प्रदेश बनकर भारत की मान सम्मान बढ़ाया है। सिक्किम राज्य हिमालय की गोद में रही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर राज्य है और आकर्षक पर्यटन केंद्रों से सुशोभित है। सिक्किम राज्य देश की एक सीमावर्ती राज्य है। उन्होंने कहा है कि सिक्किम वासी की राष्ट्रपति समíपत भाव अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने आगे कहा है कि, स्वावलंबी समाज, महिला सशक्तिकरण, राज्य सरकार के कल्याणकारी नीतियों के साथ ही केंद्र सरकार की सहयोग के द्वारा सिक्किम राज्य ने विकास की मार्ग पर निरंतर सक्रिय रहकर सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। राज्यपाल ने इस संकट की घड़ी में कोविड योद्धा, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी तथा इस वैश्विक लड़ाई में तैनात सभी योद्धाओं के प्रति हृदय से नमन व्यक्त की है। उन्होंने सिक्किम वासियों को देश के प्रधानमंत्री की मूल मंत्र दवाई भी कड़ाई भी के साथ ही राज्य सरकार को सहयोग करते हुए महामारी से मुक्ति के लिए अपने स्तर से सहयोग करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी