सिक्किम को मिला सर्वाधिक चलचित्र अनुकूल राज्य पुरस्कार

-उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रदान किया पुरस्कार -22 मार्च 2021 को पुरस्कार के लिए किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:45 PM (IST)
सिक्किम को मिला सर्वाधिक चलचित्र अनुकूल राज्य पुरस्कार
सिक्किम को मिला सर्वाधिक चलचित्र अनुकूल राज्य पुरस्कार

-उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रदान किया पुरस्कार

-22 मार्च 2021 को पुरस्कार के लिए किया गया था घोषित

-सिक्किम के स्थानीय फिल्म निर्माता और कलाकारों को फिल्म जगत में मिल सकता है अवसर

-सिक्किम को नये चलचित्र गंतव्य के रूप में परिचित होने की खातिर किया गया है  सम्मान

-----------

संसू.गंगटोक: सिक्किम को सर्वाधिक चलचित्र अनुकूल राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित 67वें राष्ट्रीय चलचित्र पुरस्कार समारोह में सिक्किम को उक्त पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के बाहुली से सिक्किम को प्रदान किया गया है।  इसे राज्य सरकार की  तरफ से सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री लोकनाथ शर्मा ने ग्रहण किया।

समारोह में सिक्किम को प्रतिनिधित्व करते हुए मंत्री शर्मा के साथ सिक्किम फिल्म प्रमोशन बोर्ड की चेयरपर्सन पूजा शर्मा और आईपीआर विभाग के संयुक्त निदेशक विशाल खवास भी सहभागी बने।  उल्लेख किया जाता है कि सिक्किम सर्वाधिक चलचित्र अनुकूल राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने की घोषणा 22 मार्च 2021 को नई दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में किया गया था।    

कहा गया है कि सिक्किम को नये चलचित्र गंतव्य के रूप में परिचित और अग्रसर होने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।  यह सिक्किम के नागरिकों के लिए खुशी का पल है। इसके साथ ही स्थानीय फिल्म निर्माता और कलाकारों के लिए भी अवसर प्रदान करने की संभावनाएं है। इस पुरस्कार के माध्यम से लोगों में आशा जगी है कि सिक्किम को चलचित्र के माध्यम से राष्ट्रीय और वैश्रि्वक स्तर में मान्यता मिलेगी। इसके साथ ही फिल्म निर्माता सिक्किम की ओर आकर्षित बनेंगे।  

----------------

फोटो: उपराष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते मंत्री लोकनाथ शर्मा

chat bot
आपका साथी