नहीं बनने देंगे श्मशान घाट-शिखा चटर्जी

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी जब यहां के लोग ही नहीं चाहते है तो श्मशान घाट का जबरन निमा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM (IST)
नहीं बनने देंगे श्मशान घाट-शिखा चटर्जी
नहीं बनने देंगे श्मशान घाट-शिखा चटर्जी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जब यहां के लोग ही नहीं चाहते है तो श्मशान घाट का जबरन निर्माण कैसे किया जा सकता है। जनता की मांग के साथ हम कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। यहां श्मशान घाट नहीं बनने देंगे। यह कहना है भाजपा डाबग्राम फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की विधायक शिखा चटर्जी का। चटर्जी ने कहा कि वह पहले भी यहां के लोगों के बुलाने पर आ चुकी हैं। लोगों की समस्या से अवगत हुई थी। इस पूरे क्षेत्र में सघन आबादी वाली बस्ती है। इसलिए यहां नियमानुसार भी श्मशान घाट निर्माण नहीं होना चाहिए। विकास के लिए कई मांगे लोगों की तरफ से लगातार आ रही है। नगर निगम या सरकार उसे जल्द से जल्द पूरा करें। श्मशान घाट को लेकर जिद छोड़ दें। सोमवार को स्थानीय लोगों को पता चला कि नगर निगम की ओर से यहां काम करने टीम आ रही है। सूचना के बाद वहां हजारों लोग जमा हो गये। करीब 10 बजे लोगों को पता चला कि नगर निगम की ओर से कार्यक्रम बदल दिया गया है। उसके बाद लोगों ने घर जाने का मन बनाया। इसी बीच विधायक लोगों से मिलने पहुंची और लोगों के साथ लंबी बातचीत की। लोगों की मांग है कि नगर निगम प्रशासक लिखित रुप से यह आश्वासन दे कि यहां श्मशान घाट नहीं बनेगा। -------------- करीब 10 बजे लोगों को पता चला कि नगर निगम की ओर से कार्यक्रम बदल दिया गया है। उसके बाद लोगों ने घर जाने का मन बनाया। इसी बीच विधायक लोगों से मिलने पहुंची और लोगों के साथ लंबी बातचीत की। लोगों की मांग है कि नगर निगम प्रशासक लिखित रुप से यह आश्वासन दे कि यहां श्मशान घाट नहीं बनेगा।

chat bot
आपका साथी