शालिनी ने किया शहर का नाम रोशन

फोटो संजय जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शालिनी तुलसान ने ज्युडिशियल परीक्षा में में पांचवां स्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:48 PM (IST)
शालिनी ने किया शहर का नाम रोशन
शालिनी ने किया शहर का नाम रोशन

फोटो संजय जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शालिनी तुलसान ने ज्युडिशियल परीक्षा में में पांचवां स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। इस बारे में उनके पिताजी देवेंद्र तुलसान ने बताया कि वह शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही। बहुत मेहनती थी साथ में कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी। उसकी लगन और मेहनत को देखकर लगता था कि वो किसी उच्च पद पर जाएगी। ईश्वर की कृपा से उसकी मेहनत रंग लाई। इस परीक्षा में पहले प्रयास में ही पास हो गई। वहीं शालिनी की माताजी कृष्णा तुलसान भी बेटी की सफलता पर बेहद खुश नजर आई। उनका कहना था वो आत्मविश्वास से भरपूर है। जो भी चुनौती लेती है उसे अवश्य पूरा करती है। इसी कड़ी के तहत मारवाड़ी युवा मंच सेवक शाखा के सदस्यों का कहना है कि मारवाड़ी समाज के लिए अत्यंत गौरव की बात है। इससे भावी पीढ़ी भी प्रेरणा लेगी। लड़कियों का हौसला बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि शालिनी ने स्कूली पढ़ाई निर्मला कांवेंट से की थी। इसके उपरांत नार्थ बंगाल यूनिवर्सिटी से लॉ किया।

chat bot
आपका साथी