विज्ञान केंद्र में विज्ञान फिल्म उत्सव शुरू

फोटो संजय 09 -एलेग्जेंडर वोन हमबोल्ड्ट से लोग हुए रू-ब-रू -20 नवंबर तक चलेगा फिल्म उ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:19 AM (IST)
विज्ञान केंद्र में विज्ञान फिल्म उत्सव शुरू
विज्ञान केंद्र में विज्ञान फिल्म उत्सव शुरू

फोटो : संजय 09 -एलेग्जेंडर वोन हमबोल्ड्ट से लोग हुए रू-ब-रू

-20 नवंबर तक चलेगा फिल्म उत्सव, दिखाई जाएंगी 13 फिल्में जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र (माटीगाड़ा) में गुरुवार 14 नवंबर से विज्ञान फिल्म उत्सव शुरू हो गया, जो 20 नवंबर तक चलेगा। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस फिल्म उत्सव में पहले दिन विशेष फिल्म 'हमबोल्ड्ट एंड द वेब ऑफ लाइफ' दिखाई गई। उल्लेखनीय है कि यह विश्वप्रसिद्ध जर्मन प्रकृतिवादी व अन्वेषक एलेग्जेंडर वोन हमबोल्ड्ट की 250वीं जयंती का वर्ष है। इस दिन उक्त फिल्म के अलावा भी दो और फिल्में भी दिखाई गई। इन फिल्मों को लोगों ने खूब सराहा।

इस विज्ञान फिल्म उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी के विधायक व मेयर अशोक भट्टाचार्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञान ज्योति कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मलयकांति करणजई व आकशवाणी (सिलीगुड़ी) के कार्यक्रम कार्यकारी डॉ. मानस प्रतिम दास सम्मिलित हुए। इन अतिथियों ने विज्ञान फिल्म उत्सव पर परिचर्चा में भी भाग लिया। इस अवसर पर उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र के परियोजना समन्वयक ऋतब्रत विश्वास ने बताया कि इस विज्ञान फिल्म में उत्सव में हर दिन 12 बजे व ढाई बजे एक-एक करके रोजाना दो फिल्म दिखाई जाएगी। उत्सव में कुल 13 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके लिए लोगों को कोई अलग से अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। स्कूलों की ओर से यदि पूर्व बुकिंग की जाती है तो उनके विद्यार्थियों के लिए विशेष शो की भी व्यवस्था की जा सकती है। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ही इस उत्सव का गोएथे इंस्टीट्यूट (मैक्सम्युएल्लर भवन) के सहयोग से आयोजन किया गया है। इस दिन उद्घाटन समारोह में सम्मिलित स्कूली बच्चों के बीच चित्रांकन व दृश्य-श्रव्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। हर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत भी किए गए। इसमें सिलीगुड़ी महकमा के विभिन्न स्कूलों एवं जरूरतमंद श्रेणी के अनेक विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी