सर्द हवाओं से कम नहीं हो रहा ठिठुरन

-धूप भी नहीं दे पा रही राहत कोहरे में जरुर लगा दी है ब्रेक जागरण संवाददातासिलीगुड़ी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 01:57 PM (IST)
सर्द हवाओं से कम नहीं हो रहा ठिठुरन
सर्द हवाओं से कम नहीं हो रहा ठिठुरन

-धूप भी नहीं दे पा रही राहत, कोहरे में जरुर लगा दी है ब्रेक

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : कड़ाके की ठंड के साथ मंगलवार की सुबह से ही धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण सूर्य की गर्मी फीकी रही। इससे आमजन सहित पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। सुबह से ही धुंध के बीच वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। धूप के बाद भी हिल्स और सटे समतल में कहीं-कहीं लोग अलाव तापते दिखे। तेज हवा चलने से सुबह से ठिठुरन बढ़ गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्द हवाओं के कारण पारा और भी नीचे गिर सकता है। आसमान साफ था तो धूप से लोगों को राहत मिली, लेकिन सर्द हवा के सामने फीका। उधर, धूप निकलने के बाद भी मंगलवार की सुबह से ही घरों की छतों पर लोग नजर आए। खेल के मैदान में बच्चे भी खेलते दिखाई दिए। कई दिनों बाद सुबह से ही चटख धूप निकली तो बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चे घर की छतों पर धूप का आनंद लिया। खेल के मैदान में चहल-पहल दिखी। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर कम भीड़ थी। धूप के बाद शाम को सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में सिमट गए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। उधर, सरकारी व निजी संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी धूप का आनंद लेते दिखे। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तलहटी क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। छात्र स्कूल जरूर गए पर सर्द हवाओं के थपेड़े झेलते हुए। ठंड के कारण लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे। सड़कों और चौराहों पर लोगों ने अलाव के सहारे ठंड से बचाव का प्रयास किया। शीतलहर के कारण लोगों की दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हुई। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद आसपास के जनपदों में तापमान गिर गया है।

chat bot
आपका साथी