सामूहिक यज्ञ का आयोजन

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी वैदिक विचार मंच सिलीगुड़ी की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:05 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 09:05 PM (IST)
सामूहिक यज्ञ का आयोजन
सामूहिक यज्ञ का आयोजन

विज्ञापन संबंधित

फोटो राजेश

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : वैदिक विचार मंच, सिलीगुड़ी की ओर से सागर रेसीडेंसी, सेवक रोड में 108 यजमान दंपत्तियों द्वारा सामूहिक रूप से यज्ञ किया गया। इस अवसर पर विश्व शांति की कामना की गई। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य योगेश जी जो कि कोलकाता से आए हैं। उनके सानिध्य में यज्ञ की विधि पूरी की गई। इनके साथ पंडित चिंतामणि और पंडित पीताम्बर जी ने आसन ग्रहण किया। इस अवसर पर आचार्य जी ने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। अग्नि को देवताओं का मुख माना गया है। ऐसे में अग्नि को यज्ञ के समय नाना प्रकार की सामग्रियां समर्पित की जाती है। यज्ञ की महत्ता पर रोशनी डालते हुए कहा कि वेदों में यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ कर्म बताया गया है। इसके माध्यम से पर्यावरण शुद्ध होता है। हमें त्यागमय जीवन जीने की प्रेरणा देता है। पहले नारियों को हवन करने की इजाजत नहीं थी। किंतु स्वामी दयानंद सरस्वती ने उनको वेद पढ़ने और हवन करने का अधिकार दिलाया। मुख्य यजमान के रूप में चंद्रप्रकाश सिंघल, अजय धानोटीवाला, नीरज चौधरी और विनोद अग्रवाल उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में कुलछेत्र गोल्यान, जयसिंह कुंडलिया एवं सुभाष आर्य उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी