समाचार सार

शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला धराया सिलीगुड़ी खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने शादी का प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:19 AM (IST)
समाचार सार
समाचार सार

शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला धराया

सिलीगुड़ी: खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से लगातार दुराचार के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सोनाइ गणेश बताया गया है। वह खोरीबाड़ी ब्लॉक के कोकराजोत इलाके का निवासी बताया गया है। उसे गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत मे पेश किया गया है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता भी उसी इलाके की निवासी है। इन दोनों का संपर्क करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। शादी का झासा देकर सोनाइ उसके साथ दुराचार करता आ रहा है। दोनों की शादी भी तय हुई लेकिन आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। अंत मे पीड़िता ने बीते बुधवार को खोरीबाड़ी थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत के आधार पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने बुधवार की रात आरोपी को गिरफ्तार किया। केंद्र के खिलाफ युवा टीएमसी का प्रदर्शन

सिलीगुड़ी: डाबग्राम फूलबाड़ी एक नंबर अंचल युवा तृणमूल की ओर से गुरुवार को केंद्र के खिलाफ उत्तरकन्या के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र की सभी योजनाओं का मजाक उड़ाते हुए अंचल अध्यक्ष गौतम गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार एक ओर चीन से दोस्ती करती हैं तो दूसरी ओर कुछ चीनी एप को बंद करती है। जब से केंद्र में मोदी सरकार आयी है लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान, गाय, गधा और बाइक के साथ लोगों को बताया गया कि पेट्रोलियम के दाम में बढ़ोतरी का क्या आलम है।

फीस माफ करने की माग

सिलीगुड़ी: स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय के सभी प्रकार के फीस माफ करने की मांग को लेकर एसएफआई की ओर से एसडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। एसएफआई नेता सागर शर्मा ने बताया कि लोगों के पास दो वक्त का भोजन नहीं है। ऐसे में कैसे कोई अपने बच्चों का भारी-भरकम फीस स्कूल को दे पाएगा।

chat bot
आपका साथी