दो सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल

-अनियंत्रित होकर बस पलटा तीन का चल रहा इलाज जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर से 30 किला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 09:17 PM (IST)
दो सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल
दो सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए हैं। पहली घटना शहर से 30 किलोमीटर दूर खोरीबाड़ी थाना के धाकरुजोत मोड़ पर हुई। यहां सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे तीन युवक घायल हुए है। वहीं दूसरी ओर इसी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस के पलट जाने से उसमें सवार तीन लोग घायल हुए है। इसमें एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। उसका नाम किरण कर्मकार है। घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार की देर रात दो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नक्सलबाड़ी और एक खोरीबाीड़ी की ओर जा रहा था। एशियन हाइवे पर तेज गति दोनों बाइक एक दूसरे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ही सड़क पर जा गिरे। घायल युवकों के नाम अजय कुमार सिंह, अमर महतो और किरण कर्मकार है। तीनों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। वहां किरण कर्मकार की हालत ज्यादा बिगड़ते देखकर तुरंत नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरी घटना के संबंध में बताया गया कि देवीगंज से पानीटंकी की ओर आ रही बस अनियंत्रित होकर खोरीबाड़ी जा रही एक यात्री गाड़ी को बचाने के चक्कर में पलट गई। इसमें सवार कई यात्रियों को चोटें आयी है। तीन यात्रियों को ज्यादा चोटें होने के कारण उसे खोरीबाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बागडोगरा एशियन हाइवे पर चुनाव आयोग की टीम और पुलिस की ओर से लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहनों की जांच के साथ चालकों से वाहनों पर नियंत्रण के साथ नशा में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी