चार बदमाश गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाना पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 4 लोगों गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:01 PM (IST)
चार बदमाश गिरफ्तार
चार बदमाश गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाना पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 4 लोगों गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को उनकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने इनका नाम कौशिक मुंडा, राहुल महतो, गणेश राय व अब्दुल हुसैन बताया है। ये सभी मंगलवार देर रात दागापुर क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। सभी सिलीगुड़ी व आस-पास के इलाके के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से शटर व ताला तोड़ने वाले हथियार बरामद किए गए हैं। बुधवार को उन्हें सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इनका इरादा क्या था। किस मकसद से ये लोग देर रात जमा हुए थे। उल्लेखनीय है कि विगत कुछ समय से अपराध की बढ़ती गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सर्तक है।

------------- जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाना पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 4 लोगों गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को उनकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने इनका नाम कौशिक मुंडा, राहुल महतो, गणेश राय व अब्दुल हुसैन बताया है। ये सभी मंगलवार देर रात दागापुर क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। सभी सिलीगुड़ी व आस-पास के इलाके के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से शटर व ताला तोड़ने वाले हथियार बरामद किए गए हैं। बुधवार को उन्हें सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इनका इरादा क्या था। किस मकसद से ये लोग देर रात जमा हुए थे। उल्लेखनीय है कि विगत कुछ समय से अपराध की बढ़ती गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सर्तक है।

chat bot
आपका साथी