रेगुलेटेड मार्केट की बदहाली दूर करने की कवायद तेज

आरोप -निगम प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य लिया जायजा -पूर्ववर्ती वाम मोर्चा बोर्ड पर जमकर बोला हमला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:31 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:31 PM (IST)
रेगुलेटेड मार्केट की बदहाली दूर करने की कवायद तेज
रेगुलेटेड मार्केट की बदहाली दूर करने की कवायद तेज

आरोप

-निगम प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य लिया जायजा

-पूर्ववर्ती वाम मोर्चा बोर्ड पर जमकर बोला हमला जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : रेगुलेटेड मार्केट की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने की प्रतिबद्धता सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड ने व्यक्त की है। गुरुवार को रेगुलेटेड मार्केट की व्यवस्था का जायजा सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशानिक बोर्ड के सदस्य रंजन सरकार ने लिया। वह रेगुलेटेड मार्केट की बेहाल सफाई व्यवस्था तथा निकासी व्यवस्था को देखकर भड़क गए। इसके लिए उन्होंने पूर्ववर्ती नगर निगम बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने संवाददाताओं से बातें करते हुए कहा सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट की सफाई व्यवस्था के लिए लंबे समय से कोई काम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा वे लोग पहले भी कई बार यहा आ चुके हैं। यहां की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम को सूचित किया गया था, इसके बाद भी कोई काम नहीं हुआ । रंजन सरकार ने कहा पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार होने के बावजूद सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासकीय बोर्ड द्वारा रेगुलेटेड मार्केट की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। यहां की जल निकासी व्यवस्था और सफाई को और उन्नत किया जाएगा।

कम्पेक्टर को फिर से किया चालू

रंजन सरकार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रेगुलेटेड मार्केट की सफाई व्यवस्था के लिए दो कम्पेक्टर दिए गए थे, जो लंबे समय से बंद पड़ा है। इन्हें गुरुवार से दोबारा चालू किया गया। उन्होंने कहा इस मशीन के माध्यम से कचरे से पानी निकाल कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की मदद से उससे खाद तैयार कर बिक्री के लिए बाजार भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने मछली बाजार से थर्माकोल का प्रयोग कम करने की बात की। उन्होंने कहा नगर निगम द्वारा थर्माकोल रिसाइकिल की योजना अपनायी गई है।

chat bot
आपका साथी