ममता बनर्जी को दी बधाई

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का ना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:45 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:45 PM (IST)
ममता बनर्जी को दी बधाई
ममता बनर्जी को दी बधाई

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का नाम टाइम मैग्जीन की विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर यहां तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर है। दार्जिलिंग जिला (समतल) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सिलीगुड़ी नगर निगम के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य रंजन सरकार ने उपरोक्त उपलब्धि के लिए ममता बनर्जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह न केवल ममता दीदी बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल व पूरे भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। हमारी नेत्री ममता बनर्जी हर किसी के लिए बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने बहुत संघर्षो से यह मुकाम पाया है। विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह पाने वाली वह भारत से इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने राजनीति में हर स्तर पर महिलाओं के सशक्तीकरण की वकालत की है। उनके अधिकारों की रक्षा की है। उनके आदर्शो पर चलते हुए हम लोग भी तन-मन-धन से आम जनों की सेवा में समर्पित हैं। जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का नाम टाइम मैग्जीन की विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर यहां तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर है। दार्जिलिंग जिला (समतल) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सिलीगुड़ी नगर निगम के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य रंजन सरकार ने उपरोक्त उपलब्धि के लिए ममता बनर्जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह न केवल ममता दीदी बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल व पूरे भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। हमारी नेत्री ममता बनर्जी हर किसी के लिए बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने बहुत संघर्षो से यह मुकाम पाया है। विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह पाने वाली वह भारत से इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने राजनीति में हर स्तर पर महिलाओं के सशक्तीकरण की वकालत की है। उनके अधिकारों की रक्षा की है। उनके आदर्शो पर चलते हुए हम लोग भी तन-मन-धन से आम जनों की सेवा में समर्पित हैं।

chat bot
आपका साथी