जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा

-सिलीगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल में विरोध प्रदर्शन -सांसद ने राज्य की ममता सरकार पर बोला हमला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Dec 2020 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 10 Dec 2020 08:02 PM (IST)
जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा
जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा

-सिलीगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल में विरोध प्रदर्शन

-सांसद ने राज्य की ममता सरकार पर बोला हमला जागरण संवाददाता ,सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर तृणमूल काग्रेस समर्थकों द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत जानलेवा हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। यह कहना है दाíजलिंग के सासद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट का। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके काफिले में भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं की गाडिय़ा भी शामिल थीं। यह तो संयोग था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुलेट-प्रूफ गाड़ी में थे। राजू बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय और पार्टी नेता अनुपम हाजरा के वाहनों पर भी तृणमूल समर्थकों ने हमला किया, जिनके हाथों में पार्टी के झडे थे। काफिले में राष्ट्रीय सचिव डॉ अनुपम हाजरा, पार्टी के सागठनिक महासचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की गाडिय़ा शामिल थीं, जिन पर भी हमले हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला किया गया है। आरोप है कि जैसे ही ये लोग शिराकोल के पास पहुंचे, वहा सडक़ के दोनों ओर बड़ी संख्या में पहले से एकत्रित तृणमूल काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की गाडिय़ों पर हमला बोल दिया। उनकी गाडिय़ों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। पुलिस मौजूद थी लेकिन किसी को भी रोकने की कोशिश नहीं की गई। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला किया गया है। राजू बिष्ट ने आगे कहा कि 7 दिसंबर को भी सिलीगुड़ी में उत्तरकन्या अभियान के दौरान एक साजिश के तहत पुलिस और तृणमूल काग्रेस के गुंडों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया। इसमें भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। जबकि दर्जनों कार्यकर्ता आज भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। राजू बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखकर राज्य सरकार और तृणमूल काग्रेस नेता ममता बनर्जी हताश और निराश हैं। जिस प्रकार लगातार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं,उससे यह तय है कि यह सरकार के दिन खत्म होने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी