भाजपाइयों पर हमले के विरोध में थाना घेराव

जेएनएन, कालियागंज/रायगंज : पूरे राज्य में भाजपाईयों पर हो रहे तृणमूल कांग्रेस के जुल्मबाजी व

By Edited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 03:10 PM (IST)
भाजपाइयों पर हमले के विरोध में थाना घेराव
भाजपाइयों पर हमले के विरोध में थाना घेराव
जेएनएन, कालियागंज/रायगंज : पूरे राज्य में भाजपाईयों पर हो रहे तृणमूल कांग्रेस के जुल्मबाजी व भाजपा समर्थकों की हत्या, पंचायत बोर्ड गठन में भाजपा के विजित सदस्यों पर अत्याचार तथा पुलिस द्वारा झूठे मामले में फंसाने के विरोध में भाजपा के रायगंज इकाई कमेटी के सदस्यों ने रायगंज थाना का घेराव किया। इस संदर्भ में भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती ने कहा कि सत्ता के मगरुर में चूर होकर तृणमूल समर्थक विरोधियों पर कहर बरपा रही है। प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए झूठे मामले में फंसाकर भाजपाईयों का दमन करने में जुट गयी है। जीत व बहुमत के बावजूद पंचायत बोर्ड गठन में बाधा पहुंचाया जा रहा है। जहां पंचायतों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है,वहां तृणमूल का आतंक व्याप्त है। यदि प्रशासन इस विरोध से नहीं चेतती है, तो आगे चलकर और भी तीव्र आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर कालियागंज में भी तृणमूल कांग्रेस के संत्रास के विरोध में हेमताबाद थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ मित्रो को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा नेता निताय कविराज, अनुराग वर्मन, सुपर्णा भट्टाचार्य, गोकुल वर्मन, जयंतो राय, बिहारी राजवंशी सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक उपस्थित थे। इसे लेकर रैली भी निकाली गयी। पुलिस प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी। कैप्शन : विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
chat bot
आपका साथी