फिर शुरू हुआ पोलियो उन्मूलन अभियान

-28 सितंबर तक चलेगा घर-घर जा कर नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पांच वर्ष उम्र तक के ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:45 PM (IST)
फिर शुरू हुआ पोलियो उन्मूलन अभियान
फिर शुरू हुआ पोलियो उन्मूलन अभियान

-28 सितंबर तक चलेगा, घर-घर जा कर नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पांच वर्ष उम्र तक के बच्चों को देगी 'दो बूंद जिंदगी की' जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : देश के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में भी रविवार 26 सितंबर से पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू हो गया। यह सब-नेशनल इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो प्रोग्राम कुल तीन दिन यानी मंगलवार 28 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पांच वर्ष उम्र तक के लगभग 46000 बच्चों को पोलियो रक्षा की खुराक दिए जाने का लक्ष्य है। इसके तहत पहले दिन रविवार को शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जा कर नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों ने पांच वर्ष उम्र तक के बच्चों को पोलियो रक्षा की खुराक यानी 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई। दार्जिलिंग जिला प्रशासन ने सभी से अपने पांच वर्ष उम्र तक के बच्चों को अवश्य ही यह खुराक पिलाने की अपील की है। बताया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) महामारी के खतरे के मद्देनजर कहीं भी भी बूथ बना कर पोलियो की खुराक नहीं दी जाएगी। क्योंकि, उससे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ेगी जो कि कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सही नहीं होगी। इसीलिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जा कर बच्चों को खुराक पिलाएंगे। इसके साथ ही ट्रांजिट प्वाइंट यानी विभिन्न इलाकों में जाने-आने के प्रमुख चौराहों आदि पर भी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पोलियो की खुराक के साथ मौजूद रहेगी। वहां भी स्वास्थ्य कर्मी आते-जाते लोगों के पांच वर्ष उम्र तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी कोरोना सुरक्षा संबंधी व्यवहार का पूरा-पूरा ख्याल रखेंगे। वहीं आम लोगों से भी इसका पूरा-पूरा ख्याल रखने व सहयोग करने की अपील की गई है।

chat bot
आपका साथी